सतपाल सिंह बने सिविल अस्पताल बठिडा के क्लास फोर गवर्नमेंट इंप्लाइज यूनियन के प्रधान

सिविल अस्पताल बठिडा के क्लास फोर गवर्नमेंट इंप्लाइज यूनियन पंजाब सब कमेटी के चुनाव सोमवार को जिला प्रधान मंजीत सिंह व जिला वित्त सचिव एसएस यादव व प्रेम कुमार की अगुआई में हुए।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 28 Oct 2021 04:10 PM (IST) Updated:Thu, 28 Oct 2021 04:10 PM (IST)
सतपाल सिंह बने सिविल अस्पताल बठिडा के क्लास फोर गवर्नमेंट इंप्लाइज यूनियन के प्रधान
सतपाल सिंह बने सिविल अस्पताल बठिडा के क्लास फोर गवर्नमेंट इंप्लाइज यूनियन के प्रधान

जासं, बठिडा : सिविल अस्पताल बठिडा के क्लास फोर गवर्नमेंट इंप्लाइज यूनियन पंजाब सब कमेटी के चुनाव सोमवार को जिला प्रधान मंजीत सिंह व जिला वित्त सचिव एसएस यादव व प्रेम कुमार की अगुआई में हुए। यूनियन के सचिव वीरपाल ने बताया कि सब कमेटी की नई कार्यकारिणी का गठन सर्वसम्मति से किया गया। इसमें सतपाल सिंह को प्रधान, गोपाल राय को सीनियर मीत प्रधान, मीत प्रधान हरि ओम, कोषाध्यक्ष सिकंदर सिंह, सचिव वीरपाल सिंह, सहायक सचिव सुखवंत सिंह, संगठन सचिव पवन कुमार, प्रेस सचिव राज सिंह, सलाहकार राम सिंह, कार्यकारिणी मेंबर कनवर लाल, इतवारी लाल, मुनीश कुमार, सुखवीर सिंह चयनित किए गए।

chat bot
आपका साथी