सतपाल भैणी बने टेक्नीकल एंड मैकेनिकल यूनियन के प्रधान

टेक्नीकल एंड मैकेनिकल इंप्लाइज यूनियन पंजाब का डेलीगेट इजलास सोमवार को टीचर्स होम में संपन्न हुआ।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 10 Dec 2019 12:00 AM (IST) Updated:Tue, 10 Dec 2019 12:00 AM (IST)
सतपाल भैणी बने टेक्नीकल एंड मैकेनिकल यूनियन के प्रधान
सतपाल भैणी बने टेक्नीकल एंड मैकेनिकल यूनियन के प्रधान

जासं, बठिडा : टेक्नीकल एंड मैकेनिकल इंप्लाइज यूनियन पंजाब का डेलीगेट इजलास सोमवार को टीचर्स होम में संपन्न हुआ। संगठन का झंडा लहराकर शुरू हुए इजलास में पहले बिछड़े साथियों को दो मिनट का मौन धारण करके श्रद्धांजलि दी गई।

संगठन के पूर्व प्रधान तथा सचिव को उनकी कारगुजारी को लेकर सम्मानित किया गया। दूसरे सेशन में संगठन का कारगुजारियों का लेखा-जोखा पेश किया गया। फिर कर्मचारियों की मांगों को लेकर सार्थिक बहस का आयोजन किया गया। इसमें राज्य सरकार की मुलाजिम विरोधी नीतियों की आलोचना करते हुए कहा कि सरकार कर्मचारियों की कोई भी मांग मानने को तैयार नहीं है। मांगों को पूरा कराने के लिए कड़े संघर्ष का आह्वान किया गया। इजलास के अंत में स्टेट बॉडी का चुनाव किया गया। इसमें सतपाल भैणी प्रधान, बलराज मौड़ महासचिव, जगदेव घुरकणी खजांची, रामजी भलाईआना चेयरमैन तथा अशोक शर्मा प्रेस सचिव चुने गए। संगठन के बाकी पदाधिकारी चुनने के अधिकार स्टेट कमेटी को दिए गए।

chat bot
आपका साथी