सरूप सिगला ने किया सफाई कर्मियों की हड़ताल का समर्थन

स्थाई करने की मांग को लेकर पिछले चार दिनों से हड़ताल पर चल रहे नगर निगम के ठेका सफाई कर्मचारियों के संघर्ष का शिरोमणि अकाली दल के वरिष्ठ नेता व क्षेत्र के पूर्व विधायक सरूप चंद सिगला ने समर्थन किया है।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 13 Jun 2021 05:16 PM (IST) Updated:Sun, 13 Jun 2021 05:16 PM (IST)
सरूप सिगला ने किया सफाई कर्मियों की हड़ताल का समर्थन
सरूप सिगला ने किया सफाई कर्मियों की हड़ताल का समर्थन

जागरण संवाददाता, बठिडा : स्थाई करने की मांग को लेकर पिछले चार दिनों से हड़ताल पर चल रहे नगर निगम के ठेका सफाई कर्मचारियों के संघर्ष का शिरोमणि अकाली दल के वरिष्ठ नेता व क्षेत्र के पूर्व विधायक सरूप चंद सिगला ने समर्थन किया है।

उन्होंने कहा कि सफाई कर्मचारियों की हड़ताल के कारण शहर में जगह जगह गंदगी के गंदगी के ढेर लग गए हैं। लेकिन नगर निगम तथा क्षेत्र के विधायक व राज्य के वित्तमंत्री मनप्रीत सिंह बादल की ओर से उनकी मांगों पर कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि सफाई कर्मचारियों की मांगों को तुरंत पूरा करते हुए उन्हें काम पर वापस लाना चाहिए। इसके अलावा पूर्व विधायक ने वित्तमंत्री मनप्रीत सिंह बादल पर कड़े हमले किए।

chat bot
आपका साथी