मेयर के चुनाव पर पूर्व विधायक ने उठाए सवाल
मेयर रमन गोयल की नियुक्ति पर शिरोमणी अकाली दल के पूर्व विधायक सरूप चंद सिगला ने सवाल उठाए।
जागरण संवाददाता बठिडा: नगर निगम बठिडा की मेयर रमन गोयल की नियुक्ति पर शिरोमणी अकाली दल के पूर्व विधायक सरूप चंद सिगला ने सवाल उठाए। प्रेस कांफ्रेंस कर वित्तमंत्री मनप्रीत सिंह बादल से पूछा कि वह सीनियोरिटी का कत्ल करके रमन गोयल को मेयर नियुक्त करने तथा नजरंदाज किए गए सीनियर पार्षद जगरूप सिंह गिल के आरोपों के अलावा शहर में चल रही कुर्सी बेचने की चर्चा का जवाब दें। बताएं कि कितने में मेयर की कुर्सी का सौदा हुआ है?
सिगला ने आरोप लगाए कि सीनियोरिटी का कत्ल करके मेयर की कुर्सी बेची गई है। वित्तमंत्री के रिश्तेदार की दोस्ती मेयर रमन गोयल के शराब कारोबारी पति के साथ है। इसके आरोप जगरूप सिंह गिल द्वारा भी लगाए गए हैं। अच्छा होता कांग्रेस पार्टी सीनियोरिटी के हिसाब से मेयर का चुनाव करती। इसका शहर के विकास के अलावा आम जनता को भी फायदा होता। वित्तमंत्री मनप्रीत बादल जब से शहर के विधायक बने हैं, उस दिन से प्रत्येक चीज पर कब्जा करते जा रहे हैं। चाहे वह मेयर की कुर्सी ही क्यों न हो। इसके अलावा अवैध निर्माण व उठती आवाज को पर्चे दर्ज करने की धमकी देकर दबाना आम बात हो गई है। धक्के से लूटे गए नगर निगम चुनावों में कांग्रेस को बहुमत मिलने का वित्त मंत्री मनप्रीत सिंह बादल दावा करते थे कि विकास की जीत हुई है। अगर विकास की जीत हुई है तो क्या पार्टी की सीनियर लीडरशिप को नजरंदाज करके आम मेंबर को मेयर की कुर्सी पर बैठाना ही विकास की जीत है? उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस सरकार ने चुनाव के समय किए किसी भी वादे को पूरा नहीं किया। उन्होंने कहा कि शिरोमणी अकाली दल हमेशा ही लोकहित पर पहरेदारी करता रहा है। 10 वर्ष बठिडा नगर निगम में हर वर्ग को योग्य प्रतिनिधित्व देकर नवाजा गया।
उन्होंने मेयर रमन गोयल को मेयर बनने पर बधाई दी और उनसे अपील की कि वह वित्तमंत्री टीम की रबड़ स्टैंप बनकर कार्य न करें। अपने तजुर्बे द्वारा कुछ कर दिखाने की ताकत रखें ताकि बठिडा शहर जो अकाली सरकार के समय नंबर वन शहर कहलाता रहा है, आगे भी नंबर वन बना रहे। उनके साथ पूर्व मेयर बलवंत राय नाथ, निर्मल सिंह संधू, यूथ अकाली दल प्रधान हरपाल सिंह ढिल्लों, एससी विग प्रधान मक्खन सिंह ठेकेदार, शरणजीत सिंह सरनी, अमन ढिल्लों, दीनव सिगला, भुपिद्र सिंह धालीवाल भुप्पा, गुरप्रीत बेदी भी उपस्थित थे।