बठिडा से सरूप चंद सिगला ही होंगे उम्मीदवार: हरसिमरत

बठिडा शहरी हलके से सरूप चंद सिगला ही शिअद-बसपा के उम्मीदवार होंगे।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 09 Sep 2021 09:50 PM (IST) Updated:Thu, 09 Sep 2021 09:50 PM (IST)
बठिडा से सरूप चंद सिगला ही होंगे उम्मीदवार: हरसिमरत
बठिडा से सरूप चंद सिगला ही होंगे उम्मीदवार: हरसिमरत

जागरण संवाददाता बठिडा: बठिडा सीट से उम्मीदवार बदलने और पार्टी की तरफ से सर्वे करवाने की चल रही अफवाहों पर विराम लगाते हुए पूर्व केंद्रीय मंत्री हरसिमरत कौर बादल ने कहा कि बठिडा शहरी हलके से सरूप चंद सिगला ही शिअद-बसपा के उम्मीदवार होंगे। वह वीरवार को बठिडा में पत्रकारों से बात कर रही थीं।

हरसिमरत ने कहा कि शिअद प्रधान सुखबीर सिंह बादल से ही बात करके उनका नाम अनांउस किया था। शिअद ने उनको टिकट देकर नवाजा है। कोई नेता किसी भी प्रकार का भ्रम न फैलाए। साथ ही पार्टी की तरफ से कोई सर्वे नहीं करवाया जाएगा। दरअसल, कुछ महीने पहले हरसिमरत कौर बादल ने ही सरूप सिगला का बठिडा सीट से उम्मीदवार होने का ऐलान किया था, लेकिन इसके बाद शहर में चर्चा थी कि सरूप चंद सिगला की टिकट बदली जा सकती है। हरसिमरत कौर बादल ने वीरवार को इन चर्चाओं को विराम लगा दिया। उनके साथ जिला प्रधान बलकार सिंह बराड़, नगर निगम बठिडा के पूर्व मेयर बलजीत सिंह बीड़ बहमण, बठिडा देहाती से पार्टी के उम्मीदवार प्रकाश सिंह भट्टी, मैंबर शिरोमणी कमेटी सुखदेव सिंह, बीबी जोगिद्र कौर मेंबर शिरोमणी कमेटी आदि भी उपस्थित थे। कहा, किसान कहेंगे तो रैलियां भी बंद कर देंगे एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि किसान संगठन हमसे जो भी पूछना चाहें पूछ सकते हैं। सिर्फ शिअद ने ही किसानी के लिए सब कुछ किया है। कुर्बानियां भी दी हैं, जबकि दूसरों ने तो सिर्फ बातें ही की हैं। हमें जहां मर्जी बुला लें, हम आने को तैयार हैं। संयुक्त किसान मोर्चा के साथ हमारी कमेटी की बैठक है। अगर वे कहेंगे कि रोष रैलियां बंद कर दें, क्योंकि इससे किसानी संघर्ष का नुकसान हो रहा है तो रैलियां भी बंद कर दी जाएंगी। हालांकि चुनाव में सिर्फ एक सौ दिन ही बाकी बचे हैं। बरनाला रोड पर एलिवेटेड रोड के लिए केंद्र से हुई बात बरनाला रोड पर बनने वाले पुल के मामले में उन्होंने कहा कि केंद्रीय मंत्री से उनकी बात हुई है। उनको बताया है कि ऐसा कोई शहर नहीं जहां पर मिट्टी वाले पुल बने हों। बठिडा शहर में मिट्टी वाला पुल बन जाने से आम जनता को ढेरों परेशानियों के बीच में से गुजरना पड़ेगा। ऐसे में यहां एलिवेटेड रोड बनाई जाए। इस पर विचार किया जा रहा है।

chat bot
आपका साथी