मुख्यमंत्री ने शहर के लिए नहीं किया कोई भी बड़ा ऐलान: सिंगला

शिअद के पूर्व विधायक सरूप चंद सिगला ने पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी के दशहरे पर बठिडा दौरे पर सवाल उठाए

By JagranEdited By: Publish:Sun, 17 Oct 2021 02:44 AM (IST) Updated:Sun, 17 Oct 2021 02:44 AM (IST)
मुख्यमंत्री ने शहर के लिए नहीं किया कोई भी बड़ा ऐलान: सिंगला
मुख्यमंत्री ने शहर के लिए नहीं किया कोई भी बड़ा ऐलान: सिंगला

जागरण संवाददाता, बठिडा: शिरोमणी अकाली दल (शिअद) के पूर्व विधायक सरूप चंद सिगला ने पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी के दशहरे पर बठिडा दौरे पर सवाल उठाए व उसे शहर निवासियों के साथ धोखा करार दिया। सिगला ने कहा कि मुख्यमंत्री का बठिडा दौरा वित्तमंत्री मनप्रीत सिंह बादल को निजी लाभ दे गया, जिसमें अपने पद का दुरुपयोग करके पुडा की कामर्शियल जगह पर वित्तमंत्री द्वारा बनाई जा रही निजी रिहायश का नींव पत्थर रखा गया। इससे साबित होता है कि घर-घर चली गल, चन्नी करता मसले हल, परंतु अपने मंत्रियों के।

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री द्वारा शहर की तरक्की व किसी भी वर्ग की खुशहाली के लिए कोई प्रोजेक्ट या कोई राहत नहीं दी गई। यहां तक कि मुख्यमंत्री को मीडिया से भी दूर रखा गया ताकि मुख्यमंत्री से वित्तमंत्री की नई रिहायश बाबत कोई सवाल ही न कर ले। सिंगला ने कहा कि शहर निवासियों को उम्मीद थी कि नौजवानों को रोजगार, कच्चे कामगार पक्के करने, आशा वर्करों को उनके हक बहाल करने, कंडक्टरों, चालकों को रोजगार देने के लिए एक बड़ा प्रोजेक्ट ऐलान करेंगे व व्यापारियों को दो किलोवाट के बकाये बिल माफ वाली स्कीम में शामिल करेंगे। मगर अफसोस कोई राहत का ऐलान न करना मुख्यमंत्री का शहर निवासियों के साथ बड़ा धोखा है। इस कारण मुख्यमंत्री के दौरे को फ्लाप शो करार दे सकते हैं।

पूर्व विधायक ने शहीद संदीप सिंह के माता-पिता को मुख्यमंत्री द्वारा सम्मानित न करने को भी परिवार की बेइज्जती करार दिया। पूर्व विधायक ने आरोप लगाया कि पंजाब सरकार हर फ्रंट पर फेल हो गई है व चुनावों के समय पर किए गए किसी भी वादे को पूरा नहीं किया गया। इसका खामियाजा आगामी विधानसभा चुनावों में भुगतना पड़ेगा।

chat bot
आपका साथी