परस राम नगर में 5.7 करोड़ से बनेगा सरकारी प्राइमरी स्मार्ट स्कूल

वित्तमंत्री मनप्रीत सिंह बादल ने परस राम नगर में 5.7 करोड़ रुपये की लागत से दो एकड़ जगह में बनने वाले सरकारी प्राइमरी स्मार्ट स्कूल का नींव पत्थर रखा गया। इसके साथ ही शहरवासियों से वादा किया कि बढि़या शिक्षा प्रबंध बनाने के लिए वह हर प्रकार से प्रयास करेंगे।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 28 Nov 2021 06:48 PM (IST) Updated:Sun, 28 Nov 2021 06:48 PM (IST)
परस राम नगर में 5.7 करोड़ से बनेगा सरकारी प्राइमरी स्मार्ट स्कूल
परस राम नगर में 5.7 करोड़ से बनेगा सरकारी प्राइमरी स्मार्ट स्कूल

जागरण संवाददाता, बठिडा : वित्तमंत्री मनप्रीत सिंह बादल ने परस राम नगर में 5.7 करोड़ रुपये की लागत से दो एकड़ जगह में बनने वाले सरकारी प्राइमरी स्मार्ट स्कूल का नींव पत्थर रखा गया। इसके साथ ही शहरवासियों से वादा किया कि बढि़या शिक्षा प्रबंध बनाने के लिए वह हर प्रकार से प्रयास करेंगे। उन्होंने बताया कि 30 करोड़ रुपये की लागत से बठिडा शहर में सरकारी स्कूलों का नवीनीकरण किया गया है, जहां पर हर प्रकार की सुविधा मुहैया करवाई जा रही है।

उन्होंने बताया कि परसराम नगर के शहीद भाई संदीप सिंह स्कूल के अलावा संजय नगर, धोबियाना नगर, लाल सिंह नगर समेत शहर में 10 स्कूलों में नई इमारतें, फर्नीचर, कमरे, लाइब्रेरी का निर्माण किया गया है। इस मौके पर कांग्रेस के सीनियर नेता जयजीत सिंह जोहल, नगर निगम के सीनियर डिप्टी मेयर अशोक प्रधान, जिला योजना बोर्ड के चेयरमैन राजन गर्ग, रतन राही, इंद्रजीत सिंह आदि उपस्थित थे। स्कूल की इमारत दो मंजिला होगी, जिसके ग्राउंड फ्लोर पर छह क्लास रूम बनाए जाएंगे

उन्होंने बताया कि नए निर्माण किए जा रहे स्कूल की इमारत दो मंजिला होगी, जिसके ग्राउंड फ्लोर पर छह क्लास रूम बनाए जाएंगे। यहां तक की प्रिसिपल रूम व स्टाफ के बैठने के लिए भी बढि़या प्रबंध, स्टोर, लड़के व लड़कियों के लिए बाथरूम का निर्माण भी किया जाएगा। इसी प्रकार पहली मंजिल पर भी 6 क्लास रूम, स्टाफ रूम, बाथरूम का निर्माण करने के अलावा दूसरी मंजिल पर 9 क्लास रूम, स्टाफ रूम व बाथरूम की सुविधा मुहैया कराई जाएगी।

chat bot
आपका साथी