संत निरंकारी मिशन ने शुरू किया अर्बन ट्री क्लस्टर अभियान

संत निरंकारी मंडल जोन बठिडा जोनल इंचार्ज एसपी दुग्गल की अगुआई में अर्बन ट्री क्लस्टर अभियान का शुभारंभ किया गया।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 22 Aug 2021 03:36 PM (IST) Updated:Sun, 22 Aug 2021 03:36 PM (IST)
संत निरंकारी मिशन ने शुरू किया अर्बन ट्री क्लस्टर अभियान
संत निरंकारी मिशन ने शुरू किया अर्बन ट्री क्लस्टर अभियान

जासं, बठिडा : संत निरंकारी मंडल जोन बठिडा जोनल इंचार्ज एसपी दुग्गल की अगुआई में अर्बन ट्री क्लस्टर अभियान का शुभारंभ किया गया। इंस्टीच्यूट आफ होटल मैनेजमेंट बठिडा के प्रांगण में 100 पौधे लगाए गए। इस अवसर पर मेयर रमन गोयल, इंस्टीच्यूट आफ होटल मैनेजमेंट बठिडा की प्रिसिपल राजनीत कोहली, संदीप गोयल तथा निरंकारी मिशन के सेवादल और अधिकारी सम्मिलित हुए। इस मौके पर एसपी दुग्गल ने बताया कि वननेस वननाम की इस परियोजना को सतगुरु माता सुदीक्षा के आशीर्वाद से संपूर्ण भारत में 22 राज्यों के 280 शहरों में चयनित लगभग 350 स्थानों पर आयोजित किया जा रहा है। इसमें लगभग 1,50,000 पौधे रोपित किए गए। भविष्य में इनकी संख्या में वृद्धि होने की संभावना है। इस महाअभियान में संत निरंकारी मिशन के सेवादारों एवं श्रद्धालुओं की महत्वपूर्ण भूमिका रहेगी। इस मुहिम में संत निरंकारी मिशन के अतिरिक्त केंद्र व राज्य सरकार, स्थानीय प्रशासन, शैक्षणिक संस्थान एवं आरडब्ल्यूए आदि के लोग भी सम्मिलित हुए। इस परियोजना के अंतर्गत वृक्षों के समूह ट्री गार्ड भी लगाए जाएंगे। जिनकी अधिक संख्या के प्रभाव से आसपास का वातावरण प्रदूषित होने से बचेगा और स्थानीय तापमान भी नियंत्रित रहेगा। संत निरंकारी मिशन के सेवादार वृक्षों को लगाने के उपरांत तीन वर्षो तक निरंतर उनकी देखभाल भी करेंगे। इसमे वृक्षों की सुरक्षा, खाद एवं जल की सुचारू रूप से व्यवस्था करना सम्मिलित है।

chat bot
आपका साथी