सहारा आज मनाएगी शहीद भगत सिंह का जन्मदिवस

सहारा जनसेवा द्वारा शहीद भगत सिंह की याद में सागवान का पौधा लगाया गया।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 27 Sep 2020 04:06 PM (IST) Updated:Sun, 27 Sep 2020 04:06 PM (IST)
सहारा आज मनाएगी शहीद भगत सिंह का जन्मदिवस
सहारा आज मनाएगी शहीद भगत सिंह का जन्मदिवस

जासं, बठिडा : सहारा जनसेवा द्वारा शहीद भगत सिंह की याद में सागवान का पौधा लगाया गया। उनके द्वारा शहीद भगत सिंह स्मारक पर पौधा लगाया गया, जिस दौरान शाम मित्तल, टेक चंद व दीपक गोयल मौजूद थे। वहीं सहारा जनसेवा की ओर से 28 सितंबर को शहीद भगत सिंह का जन्मदिवस मनाया जाएगा। इसके लिए सहारा टीम द्वारा 28 सितंबर को सुबह 11 बजे भगत सिंह स्मारक पर कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। इस संबंध में प्रधान विजय गोयल ने बताया कि भगत सिंह का जन्मदिवस धूमधाम से केक काट कर मनाया जाएगा। जबकि केक काटने की रस्म जयजीत जोहल द्वारा निभाई जाएगी।

chat bot
आपका साथी