सफाई सेवकों की हड़ताल से शहर में लगे कूड़े के ढेर

प्रदेश में चल रही सफाई सेवकों की हड़ताल से शहर में कई स्थानों पर गंदगी के ढेर लगे हुए हैं। इससे आने वाली बदबू से लोगों को काफी परेशानी हो रही है।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 18 Jun 2021 05:14 PM (IST) Updated:Fri, 18 Jun 2021 05:14 PM (IST)
सफाई सेवकों की हड़ताल से शहर में लगे कूड़े के ढेर
सफाई सेवकों की हड़ताल से शहर में लगे कूड़े के ढेर

संवाद सूत्र, रामां मंडी : प्रदेश में चल रही सफाई सेवकों की हड़ताल से शहर में कई स्थानों पर गंदगी के ढेर लगे हुए हैं। इससे आने वाली बदबू से लोगों को काफी परेशानी हो रही है। सफाई सेवकों की हड़ताल के चलते जहां लोगों द्वारा कूड़ा इकट्ठा करके जलाया जा रहा है वहीं गांधी पार्क, सरकारी बाग, सब्जी मंडी तथा अन्य कुछ स्थानों पर कूड़े के ढेर लग रहे हैं जिसके चलते शहर में महामारी फैलने का खतरा बढ़ गया है। सरकारी बाग में सड़क किनारे लगे कूड़े के ढेर से आने वाली बदबू के कारण लोग भी नाक बंद करके निकल रहे हैं। शहर निवासी और दुकानदारों का कहना है कि हड़ताल के चलते शहर में कई जगह पर गंदगी के ढेर लगे हुए हैं अगर जल्द ही सरकार ने सफाई सेवकों की मांगें नहीं मानीं तो आने वाले दिनों में समस्या और भी गंभीर हो सकती है। शहर निवासियों ने स्थानीय प्रशासन से मांग की कि सफाई सेवकों की हड़ताल को देखते हुए प्रशासन को अपने स्तर पर इसका हल निकालने की कोशिश करनी चाहिए। नगर कौंसिल दफ्तर में धरने पर बैठे सफाई कर्मचारियों ने कहा कि जब तक सरकार उनकी मांगों को पूरा नहीं करती हड़ताल जारी रहेगी।

chat bot
आपका साथी