पर्यावरण सरंक्षण के लिए रायल एन्फील्ड ने निकाली राइड

पंजाबी एडवैंचरर्ज के साथ मिल कर बठिडा से तख्त श्री दमदमा साहिब तक राइड का आयोजन किया गया।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 27 Sep 2021 10:32 PM (IST) Updated:Mon, 27 Sep 2021 10:32 PM (IST)
पर्यावरण सरंक्षण के लिए रायल एन्फील्ड ने निकाली राइड
पर्यावरण सरंक्षण के लिए रायल एन्फील्ड ने निकाली राइड

जागरण संवाददाता बठिडा: पर्यावरण संरक्षणा का संदेश देने के लिए रायल एन्फील्ड द्वारा पंजाबी एडवैंचरर्ज के साथ मिल कर बठिडा से तख्त श्री दमदमा साहिब तक राइड का आयोजन किया गया। मैनेजर अमित शर्मा व पंजाबी एडवैंचरर्ज के खंजाची जसपाल संधू की अगुआई में निकाली इस राइड को कृष्णा आटोमोबाइल्ज से शुरू किया गया, जो विभिन्न इलाकों से होते हुए तलवंडी साबो पहुंची और पूरी टीम ने तख्त श्री दमदमा साहिब ने माथा टेका व पर्यावरण को बचाने का प्रण लिया। तख्त श्री दमदमा साहिब के मैनेजर परमजीत सिंह शेरगढ़ ने टीम के नेताओं को सिरोपा देकर सम्मानित किया। एसजीपीसी के हेड कैशियर भुपिदर सिंह लहरी ने गुरुद्वारा साहिबों के इतिहास से परिचित कराया। इसके बाद दोबारा राइड शुरू हुई और कृष्णा आटोमोबाइल पर आकर संपन्न हुई। राइड में पंजाबी एडवैंचरर्ज के महासचिव भुपिदर सिंह मान, खंजाची जसपाल संधू, सहायक खंजाची जसवंत कौशिक, बलविदर बावा, सुखदीप सिंह ढिल्लों, सूरज मनी, रॉयल इन्फील्ड के मैनेजर अमित शर्मा, अकाशदीप सिंह, जगसीर सिंह, विक्की आदि ने भी भाग लिया। अंत में कृष्णा आटोमोबाइल के मालिक विक्रम गर्ग ने सबका आभार प्रकट किया।

उधर, पर्यावरण का संदेश देने के लिए भारत भ्रमण पर निकले केरल के तीन युवक 42 दिन की यात्रा पूरी करके सोमवार को बठिडा पहुंचे। उन्होंने अपनी साइकिल यात्रा के मकसद के बारे में बताया कि देश में पर्यावरण सबसे बड़ी समस्या बनता जा रहा है। या तो लोग जागरूक नहीं हैं या फिर सब कुछ जानते हुए भी अनजान बन रहे हैं। उन्होंने बताया कि लोगों को पर्यावरण के प्रति जागरूक करने के लिए उन्होंने 15 अगस्त को आजादी दिवस के मौके पर अपना सफर केरल के मल्लकपुरम से शुरू किया था। इसके बाद वे कर्नाटक, गोवा, महाराष्ट्र, गुजरात, राजस्थान, हरियाणा आदि राज्यों में होते हुए पंजाब पहुंचे। रिजवान ने पंजाब व पंजाबियों की सराहना करते हुए कहा कि पंजाब के लोग दिलदार लोग हैं। अब तक के सफर में सबसे अच्छा रिस्पांस उनको पंजाब से ही मिला है।

chat bot
आपका साथी