वार्ड एक में सीवरेज न होने से लोग परेशान, चुनाव के बायकाट की चेतावनी

मंदिर कालोनी के एरिया में सीवरेज न होने के विरोध में लोगों ने 2022 के चुनावों का बायकाट काट की चेतावनी दी।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 20 Oct 2021 09:39 PM (IST) Updated:Wed, 20 Oct 2021 09:39 PM (IST)
वार्ड एक में सीवरेज न होने से लोग परेशान, चुनाव के बायकाट की चेतावनी
वार्ड एक में सीवरेज न होने से लोग परेशान, चुनाव के बायकाट की चेतावनी

जागरण संवाददाता, बठिडा: शहर के वार्ड नंबर एक के ढिल्लों नगर व मंदिर कालोनी के एरिया में सीवरेज न होने के विरोध में लोगों ने 2022 के चुनावों का बायकाट काट की चेतावनी दी। इसके विरोध में लोगों ने बुधवार को इकट्ठे होकर पंजाब सरकार के खिलाफ प्रदर्शन करते हुए एरिया में सीवरेज न डालने के आरोप लगाए। वहीं चेतावनी दी कि अगर यहां पर उनकी समस्याओं का हल न हुआ तो 2022 के चुनावों का बायकाट किया जाएगा। यहां तक कि एरिया में वोट मांगने के लिए आने वाले नेताओं का भी विरोध किया जाएगा। इसके अलावा लोगों ने आरोप लगाया कि कालोनी में सीवरेज डालने के लिए आए 85 लाख रुपये का भी अह तक कुछ नहीं पता लग सका है।

कालोनी वासी राजन सिंह ने बताया कि 2021 के नगर निगम के चुनावों से पहले उनके साथ वादा किया गया था कि यहां पर सीवरेज की समस्या का हल कर दिया जाएगा। आज तक यहां पर सीवरेज नहीं डाला गया। इस कारण लोगों को काफी परेशान होना पड़ रहा है, जबकि सीवरेज न होने के कारण गंदा पानी सड़कों पर ही घूमता रहता है। इसके कारण कई प्रकार की बीमारियां फैलने का भी डर बना हुआ है। उनका कहना है कि वार्ड में सीवरेज की नई पाइपें डालने के लिए 85 लाख रुपये की ग्रांट भी जारी हुई थी, जिसका भी कुछ पता नहीं लग सका। ग्रांट का चेक एरिया के कांग्रेसी नेता टहल सिंह संधू को दिया गया था। मगर इसके बाद भी समस्या का कोई हल नहीं हुआ। इस कारण 2022 के चुनावों का बायकाट किया जाएगा।

दूसरी तरफ टहल सिंह संधू ने बताया कि सीवरेज डालने के लिए 85 लाख रुपये की ग्रांट आ चुकी है। सीवरेज का कनेक्शन एनएफएल कालोनी के साथ जोड़ना है। यह केंद्र का प्रोजेक्ट होने के कारण अभी तक मंजूरी नहीं मिली। इस कारण समस्या आ रही है। लोगों की समस्या को जल्द ही दूर कर दिया जाएगा।

chat bot
आपका साथी