चूहों ने जगह-जगह किए छेद, दो दिन के लिए मुल्तानिया पुल बंद

एक करोड़ रुपये की लागत से तैयार किए गए बठिडा के मुल्तानिया पुल को अब एक बार फिर से रिपेयर के लिए बंद कर दिया गया है।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 05 Aug 2021 05:59 AM (IST) Updated:Thu, 05 Aug 2021 05:59 AM (IST)
चूहों ने जगह-जगह किए छेद, दो दिन के लिए मुल्तानिया पुल बंद
चूहों ने जगह-जगह किए छेद, दो दिन के लिए मुल्तानिया पुल बंद

जागरण संवाददाता, बठिडा: एक करोड़ रुपये की लागत से तैयार किए गए बठिडा के मुल्तानिया पुल को अब एक बार फिर से रिपेयर के लिए बंद कर दिया गया है। हालांकि रिपेयर कुछ समय पहले ही हुई थी, लेकिन बारिश ने दिन में ही इसकी हालत खस्ता कर दी है। वहीं लोक निर्माण विभाग के अधिकारी पुल की हालत खस्ता होने के पीछे चूहों द्वारा जगह-जगह छेद करने की वजह बता रहे हैं।

लोक निर्माण विभाग ने सात ऐसे छेद ढूंढ़े हैं, जहां पर चूहों ने गड्ढे कर दिए हैं। इसके चलते अब मुल्तानिया फुल को दो दिन के लिए बंद किया गया है। इसको वीरवार की शाम तक खोलने का दावा है। इस पुल पर ट्रैफिक बहुत ज्यादा रहता है, जिस कारण लोगों को आने-जाने में काफी परेशानी हो रही है। उनको दूसरे रास्तों से घूम कर जाना पड़ेगा। इस पुल के दूसरी तरफ एक लाख के करीब आबादी रहती है।

लोक निर्माण विभाग के एक्सईएन इंद्रजीत सिंह ने बताया कि पुल की रिपेयर के लिए इसको बंद किया गया है। यहां पर चूहों द्वारा छेद कर दिए जाते हैं, जिस कारण पुल की हालत खस्ता हो रही है। अब इन छेदों को कंक्रीट के साथ पक्के तौर पर बंद कर दिया जाएगा। पुल पर ट्रैफिक ज्यादा होने कारण काम करने में दिक्कत आती थी। इसे वीरवार शाम तक खोल दिया जाएगा। वहीं हालात ये हैं कि बारिश के कारण पुल की हालत काफी खस्ता हो चुकी है। लोगों को यहां से गुजरते भी डर लगता है। अब इसकी फिर से रिपेयर की जाएगी, जबकि इसे नया बनाना चाहिए।

chat bot
आपका साथी