दो साल बाद 27 सितंबर से होगा रामलीला का मंचन

कोरोना के कारण करीब दो वर्ष बाद रामलीला का आयोजन किया जा रहा है।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 21 Sep 2021 09:37 PM (IST) Updated:Tue, 21 Sep 2021 09:37 PM (IST)
दो साल बाद 27 सितंबर से होगा रामलीला का मंचन
दो साल बाद 27 सितंबर से होगा रामलीला का मंचन

संस, बठिडा: कोरोना के कारण करीब दो वर्ष बाद रामलीला का आयोजन किया जा रहा है, जिसके तहत विभिन्न क्लबों द्वारा रामलीला की तैयारी की जा रही है। विभिन्न क्लब कोविड नियमों का पालन करते हुए मंचन करेंगे। क्लब के सदस्य पर्दे के पीछे मास्क पहनेंगे। कलाकारों को बार-बार सैनिटाइज भी किया जाएगा। डेंगू को भी ध्यान में रखते हुए मंच और ग्राउंड में छिड़काव किया जाएगा। हालांकि अब तक किसी भी क्लब ने एसडीएम दफ्तर से मंजूरी के लिए अप्लाई नहीं किया है, लेकिन तैयारियां और रिहर्सल सभी ने शुरू कर दी है। शहर में चार जगह रामलीला का आयोजन होगा, जहां 27 सितंबर से मंचन शुरू हो जाएगा। कुछ क्लब छह अक्टूबर तो कुछ क्लब दशहरे तक रामलीला का मंचन करेंगे। सभी जगह रामलीला का समय रात नौ से 12 बजे तक रहेगा। युनाइटेड थियेटर एसी मार्केट में करेगा आयोजन

शहर में सबसे पहले युनाइटेड थियेटर की तरफ से वित्तमंत्री मनप्रीत सिंह बादल के सहयोग से 27 सितंबर से रामलीला का आयोजन किया जाएगा। प्रधान मनोज जिदल ने बताया कि रामलीला का आयोजन एसी मार्केट के नजदीक पार्किंग ग्राउंड में रात नौ से 12 बजे तक होगा। रामलीला का निर्देशन वैष्णो कंवर सुशील शर्मा राजस्थानी हरीश बत्रा द्वारा किया जाएगा। इस बार भी रामलीला को पहले से अधिक अच्छे तरीके से करवाया जाएगा। दाना मंडी में रामायण कला केंद्र ने शुरू की तैयारियां

दाना मंडी में रामायण कला केंद्र द्वारा प्रधान सुरिदर कुमार की अगुआई में रामलीला करवाई जाएगी, जिसकी तैयारियां भी जोरो शोरो से चल रही हैं। प्रधान सुरिदर कुमार ने बताया कि रामलीला का मंचन 29 सितंबर से आठ अक्टूबर तक होगा। इस बार कोविड नियमों का पालन करते हुए रामलीला का मंचन करेंगे। रामचरित्र कला केंद्र छह अक्टूबर तक करेगा मंचन

रामचरित्र कला केंद्र द्वारा प्रधान पवन मानी की अगुआई में एसएसडी ब्वाय स्कूल में रामलीला का मंचन किया जाएगा। रामलीला को लेकर कलाकार द्वारा तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। रामलीला का आयोजन छह अक्टूबर से किया जाएगा। अग्रवाल कालोनी में श्रीराम चंद्र कला केंद्र कराएगा रामलीला

अग्रवाल कालोनी में श्रीराम चंद्र कला केंद्र द्वारा प्रधान प्रवीण गर्ग की अगुआई रामलीला करवाई जाएगी। यह रामलीला सात अक्टूबर से 16 अक्टूबर तक करवाई जाएगी। इस बार भी हर बार की तरह राम व रावण का रोल आकर्षित रहेगा।

chat bot
आपका साथी