हनुमान मंदिर में रामायण पाठ का भोग डाला

श्री महावीर संकीर्तन मंडल द्वारा बीड़ बहमन रोड स्थित श्री इच्छापूर्ति माता चितपूर्णी व हनुमान मंदिर रामायण पाठ का भोग डाला गया

By JagranEdited By: Publish:Mon, 01 Mar 2021 09:59 PM (IST) Updated:Mon, 01 Mar 2021 09:59 PM (IST)
हनुमान मंदिर में रामायण पाठ का भोग डाला
हनुमान मंदिर में रामायण पाठ का भोग डाला

संस, बठिडा

श्री महावीर संकीर्तन मंडल द्वारा बीड़ बहमन रोड स्थित श्री इच्छापूर्ति माता चितपूर्णी व हनुमान मंदिर रामायण पाठ का भोग डाला गया। इस बार कार्यक्रम पंडित राम संजीवन द्वारा सुभाष गोयल उनकी धर्मपत्नी प्रेम गोयल, अतुल गोयल, आरजू गुप्ता एवं उनके के परिवार द्वारा पूजन करवाने के साथ श्री रामायण जी का साप्ताहिक अखंड पाठ शुरू हुआ। मंदिर पुजारी द्वारा गोयल परिवार, राकेश गोयल, संगीता गोयल, नरेश मोहन बांसल, दर्शन बांसल व उनके अन्य पारिवारिक सदस्यों व मित्रों के हाथों हवन यज्ञ करवाने व श्री रामायण जी की आरती करवाने के बाद पूर्ण विधि विधान के साथ श्री रामायण अखंड पाठ का समापन किया गया। श्री रामायण जी अखंड पाठ समापन के बाद मंडल की संकीर्तन मंडली द्वारा भजनों के माध्यम से प्रभु श्रीराम व बालाजी महाराज की महिमा का गुणगान किया गया। संकीर्तन में आस पास के इलाके व बठिडा शहर के अनगिनत भक्तों ने भाग लिया। इस मौके पर कंजक पूजन के बाद गोयल परिवार की ओर से महाप्रसाद का आयोजन किया गया। इस दौरान बीबी गोयल, अमित कुमार रतरेजा जोनी, पदम ज्योतिषी, अमर बजाज, विनोद गोयल एनएफएल, प्रवीन गर्ग काका, मोहन लाल जिदल, महावीर जिदल, मूल चंद शर्मा, तरुण शर्मा, सुरिदर शर्मा, धरमिदर काला, मोहन लाल जिदल, सुरेश कुमार, साधु राम शर्मा, चंदर कांता, मनजीत कौर वालिया, ज्योति रतरेजा, कांता सचदेवा, मंजू ,उषा संकीर्तन व सुनीता राजपूत उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी