कंबाइन को लेकर हुए झगड़े में 18 पर केस दर्ज

गांव पथराला में कंबाइन को लेकर डेढ़ दर्जन से ज्यादा लोगों ने मिलकर एक व्यक्ति से मारपीट की।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 18 Apr 2021 03:14 PM (IST) Updated:Sun, 18 Apr 2021 03:14 PM (IST)
कंबाइन को लेकर हुए झगड़े में 18 पर केस दर्ज
कंबाइन को लेकर हुए झगड़े में 18 पर केस दर्ज

जासं, बठिडा : गांव पथराला में कंबाइन को लेकर डेढ़ दर्जन से ज्यादा लोगों ने मिलकर एक व्यक्ति से मारपीट कर उसे घायल कर दिया। थाना संगत पुलिस ने पीड़ित व्यक्ति की शिकायत पर आरोपित लोगों पर मामला दर्ज कर अगली कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस को शिकायत देकर गांव पथराला निवासी मेजर सिंह ने बताया कि गत 14 अप्रैल को आरोपित हरबंस सिंह, सुखवीर सिंह, सोपलप्रीत सिंह, मलकीत सिंह, गुरजीत सिंह, हरमीत सिंह निवासी पथराला व 12 अज्ञात लोगों के साथ मिलकर उसकी पिटाई की और उसे घायल कर दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।

chat bot
आपका साथी