साइबर क्राइम से निपटने के गुर सिखाएंगे पंजाब पुलिस के कर्मचारी

आनलाइन ठगी और साइबर फ्राड के प्रतिदिन बढ़ रहे मामलों को देखते हुए पंजाब पुलिस अपने कर्मियों को साइबर क्राइम से निपटने के गुर सिखाएगी

By JagranEdited By: Publish:Sun, 01 Aug 2021 03:46 PM (IST) Updated:Sun, 01 Aug 2021 03:46 PM (IST)
साइबर क्राइम से निपटने के गुर सिखाएंगे पंजाब पुलिस के कर्मचारी
साइबर क्राइम से निपटने के गुर सिखाएंगे पंजाब पुलिस के कर्मचारी

जासं,बठिडा : आनलाइन ठगी और साइबर फ्राड के प्रतिदिन बढ़ रहे मामलों को देखते हुए पंजाब पुलिस अपने कर्मियों को साइबर क्राइम से निपटने के गुर सिखाएगी, ताकि साइबर क्राइम की ठगी का शिकार होने वाले लोगों को न्याय पाने के लिए लंबा इंतजार न करना पड़े। इसके लिए पुलिस विभाग ने अब अपने कर्मचारियों को साइबर एक्सपर्ट से ट्रेनिग देगा। पंजाब सरकार द्वारा

साइबर सुरक्षा कैंपेन की शुरूआत की गई है। अभियान के तहत पुलिस कर्मचारियों को साइबर क्राइम से निपटने के लिए सभी 22 जिलों में तीन महीने तक ट्रेनिग दी जा रही है। यह ट्रेनिग दिल्ली की एनजीओ साइबर पीस फाउंडेशन के एक्सपर्ट दे रहे हैं।

आनलाइन जालसाजी से सुरक्षित रहने के तरीके खोजने में मदद के लिए महिलाओं और बच्चों को आनलाइन प्लेटफार्म का उपयोग करके गोपनीयता सुनिश्चित करने के तरीकों और जानकारी दी जाएगी। यह कैंपेन विशेष रूप से चाइल्ड पोर्नोग्राफी, स्टाकिग और साइबर ग्रुमिग को फोकस करेगा। इसे पंजाब सरकार के ट्विटर, फेसबुक, इंस्टाग्राम और यूट्यूब चैनल जैसे सोशल मीडिया प्लेटफार्मों पर भी होस्ट किया जाएगा।

ये बरतें सावधानी

गूगल के सर्च इंजन पर हैकरों ने हजारों फेक वेबसाइट बनाई होती हैं जोकि बैंकों या निजी कंपनियों जैसी ही होती हैं। लोगों को सर्च इंजन में जाने की बजाय सीधा एड्रेस बार में जाकर वेबसाइट खोलनी चाहिए। इसके अलावा अंजान लिक और ईमेल को ओपन न करें। जिस खाते से आनलाइन ट्रांजेक्शन करते हैं, उसमें उतने ही पैसे डालें जितनी जरूरत हो।

chat bot
आपका साथी