पंजाब खेत मजदूर यूनियन ने पुतला फूंका

गुरुद्वारा रविदास भगत के पास केंद्र सरकार का पुतला फूंका गया।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 25 Sep 2020 05:32 PM (IST) Updated:Fri, 25 Sep 2020 05:32 PM (IST)
पंजाब खेत मजदूर यूनियन ने पुतला फूंका
पंजाब खेत मजदूर यूनियन ने पुतला फूंका

संवाद सूत्र, लहरा मोहब्बत : पंजाब बंद के आह्वान के समर्थन में पंजाब खेत मजूदर यूनियन की लहरा मोहब्बत इकाई की तरफ से गुरुद्वारा रविदास भगत के पास केंद्र सरकार का पुतला फूंका गया। इकाई प्रधान नायब सिंह, सुखजीत सिंह, प्रेम सिंह, छहबर सिंह ने लोक विरोधी नीतियों के कारण केंद्र सरकार की जोरदार निदा की। नेताओं ने पंजाब सरकार से मांग करते हुए कहा कि मजदूर महिलाओं पर चढ़ा फाइनांस कंपनियों का कर्ज माफ किया जाए, खेत मजदूरों को पांच-पांच मरले के प्लांट दिए जाए, फालतू पड़ी जमीन खेत मजदूरों में बांटी जाए, सस्ते राशन वाले रद कार्ड वापिस शुरू किए जाए।

chat bot
आपका साथी