युवक ने जहरीली वस्तु निगलकर खुदकुशी की, तीन पर केस

जिले के गांव डूमवाली में एक युवक ने कुछ लोगों से परेशान होकर जहरीली वस्तु निगलकर खुदकुशी कर ली।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 02 Dec 2020 03:48 PM (IST) Updated:Wed, 02 Dec 2020 03:48 PM (IST)
युवक ने जहरीली वस्तु निगलकर खुदकुशी की, तीन पर केस
युवक ने जहरीली वस्तु निगलकर खुदकुशी की, तीन पर केस

जागरण संवाददाता, बठिडा

जिले के गांव डूमवाली में एक युवक ने कुछ लोगों से परेशान होकर जहरीली वस्तु निगलकर खुदकुशी कर ली। पुलिस ने मृतक के भाई के बयानों पर तीन लोगों के खिलाफ आत्महत्या के लिए मजबूर करने का केस दर्ज कर लिया है। पुलिस के अनुसार युवक नशे का आदि था।

थाना संगत की पुलिस को डूमवाली के जसवंत सिंह की लाश लसाड़ा ड्रेन के पास मिली, जिसको पुलिस ने प्राथमिक जांच के बाद पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल पहुंचा दिया। मगर पुलिस को दिए बयानों में मृतक जसवंत सिंह के भाई सुखदीप सिंह ने बताया कि उसके भाई को कुछ लोगों द्वारा आत्महत्या के लिए परेशान किया जाता था। इसी कारण उसने अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली। पुलिस ने शिकायत के आधार पर डूमवाली के नत्थू सिंह, गुरविदर सिंह व रविदर सिंह के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। फिलहाल पुलिस युवक द्वारा आत्महत्या करने के कारणों को तलाश रही है। सभी आरोपितों की गिरफ्तारी अभी बाकी है।

chat bot
आपका साथी