सफाई सेवकों ने नगर निगम दफ्तर के समक्ष प्रदर्शन किया

नगर निगम दफ्तर के सामने सफाई सेवकों ने महिला पार्षद के पति के खिलाफ नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया। इसके अलावा पंजाब सरकार से सफाई सेवकों की भर्ती के लिए शुरू की जाने वाली आनलाइन प्रक्रिया को भी बंद करने की अपील की गई। सफाई सेवकों ने पार्षद के पति पर कार्रवाई न करने पर संघर्ष की चेतावनी दी है।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 06 Oct 2021 10:09 PM (IST) Updated:Wed, 06 Oct 2021 10:09 PM (IST)
सफाई सेवकों ने नगर निगम दफ्तर के समक्ष प्रदर्शन किया
सफाई सेवकों ने नगर निगम दफ्तर के समक्ष प्रदर्शन किया

जागरण संवाददाता, बठिडा : नगर निगम दफ्तर के सामने सफाई सेवकों ने महिला पार्षद के पति के खिलाफ नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया। इसके अलावा पंजाब सरकार से सफाई सेवकों की भर्ती के लिए शुरू की जाने वाली आनलाइन प्रक्रिया को भी बंद करने की अपील की गई। सफाई सेवकों ने पार्षद के पति पर कार्रवाई न करने पर संघर्ष की चेतावनी दी है।

इस प्रदर्शन के दौरान यूनियन के प्रधान विक्रम कुमार ने बताया कि सफाई सेवक जब महिला पार्षद सिमरन के वार्ड में काम रहे थे तो उनके पति संजय बिसवाल ने सफाई सेवकों के साथ बदसुलूकी की, जिसके विरोध में उनके द्वारा धरना लगाया गया। इस मामले को लेकर अधिकारियों को भी सूचित कर दिया गया है।

विक्रम ने चेतावनी दी कि अगर उनको इंसाफ न मिला तो वह संघर्ष करेंगे। इसके अलावा पंजाब सरकार द्वारा सफाई सेवकों की भर्ती के लिए आनलाइन प्रक्रिया को शुरू करने का विरोध करते हुए विक्रम ने कहा कि वह इतने ज्यादा पढ़े लिखे नहीं हैं कि आनलाइन अप्लाई कर सकें। इस समय 75 फीसद लोग बेरोजगार हैं, जिनकी भर्ती सरकार को आनलाइन की बजाए मैनुअल करनी चाहिए। दूसरी तरफ महिला पार्षद के पति संजय बिसवाल ने कहा कि वह अपने एरिया में कचरा उठाने के लिए आई गाड़ी में डीजल डालने वाले रजिस्टर को चेक करने की बात कर रहे थे। जिसका विरोध कर दिया। जबकि यह रजिस्टर गाड़ी के ड्राइवर के पास होना चाहिए, जो मौके पर नहीं था।

chat bot
आपका साथी