डीसी दफ्तर मुलाजिमों ने दूसरे दिन भी रखी हड़ताल

डीसी दफ्तर कर्मचारी यूनियन की ओर से शुरू की गई कलम छोड़ हड़ताल मंगलवार को दूसरे दिन भी जारी रही।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 03 Aug 2021 10:22 PM (IST) Updated:Tue, 03 Aug 2021 10:22 PM (IST)
डीसी दफ्तर मुलाजिमों ने दूसरे दिन भी रखी हड़ताल
डीसी दफ्तर मुलाजिमों ने दूसरे दिन भी रखी हड़ताल

जागरण संवाददाता, बठिडा: डीसी दफ्तर की कई शाखाओं को खत्म करने के विरोध में डीसी दफ्तर कर्मचारी यूनियन की ओर से शुरू की गई कलम छोड़ हड़ताल मंगलवार को दूसरे दिन भी जारी रही। इस कारण दफ्तरों में कोई काम नहीं हुआ और लोग परेशान रहे।

प्रधान कुलदीप शर्मा ने कहा कि सरकार की कर्मचारी विरोधी नीतियों के चलते डीसी दफ्तर की शाखाओं को खत्म किया जा रहा है। मुलाजिम वर्ग की तरफ से सरकार से अपनी मांगों को मनवाने के लिए सभी पंजाब के डीसी दफ्तरों में हड़ताल की गई है। इसके बाद चार अगस्त को माल मंत्री गुरप्रीत सिंह कांगड़ के गांव कांगड़ में सभी पंजाब के डीसी दफ्तरों के मुलाजिम रोष धरना देंगे। पीआरटीसी मुलाजिमों ने बस स्टैंड पर किया चक्का जाम पंजाब रोडवेज व पनबस कांट्रेक्ट वर्कर यूनियन की ओर से नौ से 11 अगस्त तक हड़ताल कर बसों का चक्का जाम किया जाएगा। इसकी घोषणा करते हुए यूनियन ने मंगलवार को बस स्टैंड के गेट पर धरना लगाया और सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। इस दौरान लोगों को परेशानियों से जूझना पड़ा।

प्रदर्शन के दौरान डिपो प्रधान संदीप सिंह ने मांग की कि 10 हजार नई बसों को पंजाब रोडवेज व पीआरटीसी में डाला जाए। कच्चे मुलाजिमों को पक्का किया जाए। सरकारी ट्रांसपोर्ट को बढ़ावा दिया। ऐसा न होने पर नौ से 11 अगस्त तक तीन दिवसीय हड़ताल कर कैप्टन अमरिदर सिंह या नवजोत सिंह सिद्धू के घर के आगे प्रदर्शन किया जाएगा। इसके अलावा बसों में सरकार के खिलाफ प्रचार कर मंत्रियों का घेराव भी किया जाएगा। प्रदर्शन तेज किया जाएगा।

chat bot
आपका साथी