मजदूरों ने तहसील कांप्लेक्स के आगे धरना लगाया

संगत मंडी के प्रधान गुरमीत सिंह की अगुआई में तहसील कांप्लेक्स के बाहर धरना लगाया गया

By JagranEdited By: Publish:Tue, 09 Nov 2021 08:48 PM (IST) Updated:Tue, 09 Nov 2021 08:48 PM (IST)
मजदूरों ने तहसील कांप्लेक्स के आगे धरना लगाया
मजदूरों ने तहसील कांप्लेक्स के आगे धरना लगाया

जागरण संवाददाता, बठिडा: देहाती मजदूर सभा की ओर से संगत मंडी के प्रधान गुरमीत सिंह की अगुआई में तहसील कांप्लेक्स के बाहर धरना लगाया गया। इसके बाद निजीकरण के विरोध में रेलवे स्टेशन तक मार्च भी निकाला गया।

इस दौरान राज्य वित्त सचिव महिपाल, जिला प्रधान मिठ्ठू सिंह व महासचिव प्रकाश सिंह विशेष तौर पर पहुंचे। मजदूरों की ओर से तहसीलदार के द्वारा पंजाब सरकार को मांग पत्र भेजा गया, जिसके द्वारा मांग की गई कि नरमा की खराब हुई फसल के लिए 35 हजार रुपये प्रति परिवार मजदूरों को मुआवजा दिया जाए। बारिश के कारण मारे गए पशुओं का बाजारी कीमत के अनुसार मुआवजा दिया जाए व बारिश के कारण गिरे मकानों का फिर से निर्माण करने के लिए ग्रांट दी जाए। इस दौरान फैसला किया गया कि 28 नवंबर को पंजाब बचाओ संयुक्त मोर्चा की ओर से लुधियाना में की जाने वाली रैली में भाग लिया जाएगा। इस मौके पर कमेटी के सचिव उमरदीन जस्सी बागवाली भी उपस्थित थे। मजदूरों ने तहसील कांप्लेक्स के आगे धरना लगाया देहाती मजदूर सभा की ओर से संगत मंडी के प्रधान गुरमीत सिंह की अगुआई में तहसील कांप्लेक्स के बाहर धरना लगाया गया। इसके बाद निजीकरण के विरोध में रेलवे स्टेशन तक मार्च भी निकाला गया।

इस दौरान राज्य वित्त सचिव महिपाल, जिला प्रधान मिठ्ठू सिंह व महासचिव प्रकाश सिंह विशेष तौर पर पहुंचे। मजदूरों की ओर से तहसीलदार के द्वारा पंजाब सरकार को मांग पत्र भेजा गया, जिसके द्वारा मांग की गई कि नरमा की खराब हुई फसल के लिए 35 हजार रुपये प्रति परिवार मजदूरों को मुआवजा दिया जाए। बारिश के कारण मारे गए पशुओं का बाजारी कीमत के अनुसार मुआवजा दिया जाए व बारिश के कारण गिरे मकानों का फिर से निर्माण करने के लिए ग्रांट दी जाए। इस दौरान फैसला किया गया कि 28 नवंबर को पंजाब बचाओ संयुक्त मोर्चा की ओर से लुधियाना में की जाने वाली रैली में भाग लिया जाएगा। इस मौके पर कमेटी के सचिव उमरदीन जस्सी बागवाली भी उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी