बिजली सप्लाई बंद होने पर लोगों का प्रदर्शन

संजय नगर के लोगों ने सोमवार को पावरकॉम के खिलाफ रोष प्रदर्शन किया।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 03 Aug 2020 11:07 PM (IST) Updated:Tue, 04 Aug 2020 06:07 AM (IST)
बिजली सप्लाई बंद होने पर लोगों का प्रदर्शन
बिजली सप्लाई बंद होने पर लोगों का प्रदर्शन

जागरण संवाददाता, बठिडा : संजय नगर के लोगों ने सोमवार को पावरकॉम के खिलाफ रोष प्रदर्शन किया। यह रोष प्रदर्शन बीते रविवार की रात से संजय के कुछ एरिया की बिजली गुल होने के कारण किया। लोगों ने बताया कि रात की बिजली गई है, लेकिन सोमवार की दोपहर तक भी फाल्ट दूर नहीं किया गया है। जबकि पावरकॉम के कंप्लेंट नंबर पर इसकी शिकायत भी की जा चुकी है। लोगों ने कहा कि इस भीषण गर्मी के बीच रात को सोना तो दूर की बात दिन में भी चैन नहीं बैठा जा सकता। बुजुर्गों और बच्चों को ज्यादा परेशानी झेलनी पड़ रही है। सोमवार की दोपहर को क्षेत्र के पूर्व पार्षद और संजय बिसवाल ने कांग्रेसी नेताओं के वाट्सएप ग्रुप में भी शिकायत दर्ज कराई है। इस ग्रुप में नगर निगम, सीवरेज बोर्ड, पावरकॉम सहित विभिन्न विभागों के अधिकारियों को भी शामिल किया हुआ है। इसके बाद हि बिजली सप्लाई बहाल हो सकी।

chat bot
आपका साथी