भाजपा नेताओं ने लड्डू बांटकर मनाई खुशी

शिलान्यास की खुशी में भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेताओं की ओर से लोगों में लड्डू बांटे गए।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 05 Aug 2020 10:21 PM (IST) Updated:Thu, 06 Aug 2020 07:10 AM (IST)
भाजपा नेताओं ने लड्डू बांटकर मनाई खुशी
भाजपा नेताओं ने लड्डू बांटकर मनाई खुशी

जासं, ब¨ठडा : अयोध्या में श्रीराम जन्मभूमि पर श्रीराम के भव्य मंदिर का निर्माण करने के लिए रखे गए शिलान्यास की खुशी में भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेताओं की ओर से लोगों में लड्डू बांटे गए। अमरीक ¨सह रोड पर उड़ांग सिनेमा के नजदीक आयोजित किए गए कार्यक्रम के दौरान वरिष्ठ नेताओं ने बड़ी मात्रा में राहगीरों को लड्डू बांटे और मंदिर निर्माण की बधाईयां दी। इस मौके पर भाजपा के प्रदेश कमेटी सदस्य विजय ¨सगला, गुलशन वधवा, अशोक भारती, अशोक कुमार सैनी, भाजपा के जिला अध्यक्ष विनोद कुमार ¨बटा और प्रदेश सचिव सुखपाल सरां भी मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी