भाजपा नेताओं ने बताया हिदुओं का सबसे बड़ा पर्व

लछमन सिंह ठेकेदार ने श्रीराम मंदिर के निर्माण को लेकर बुधवार को हिदुओं का सबसे बड़ा पर्व करार दिया है।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 05 Aug 2020 10:09 PM (IST) Updated:Wed, 05 Aug 2020 10:09 PM (IST)
भाजपा नेताओं ने बताया हिदुओं का सबसे बड़ा पर्व
भाजपा नेताओं ने बताया हिदुओं का सबसे बड़ा पर्व

संवाद सूत्र, तलवंडी साबो : भारतीय जनता पार्टी के जिला उप प्रधान जगदीश राय तथा जिला सचिव लछमन सिंह ठेकेदार ने श्रीराम मंदिर के निर्माण को लेकर बुधवार को हिदुओं का सबसे बड़ा पर्व करार दिया है। उन्होंने कहा कि देश के हिदू इस दिन का सदियों से इंतजार कर रहे थे। देश में इससे पहले रही सरकारों ने कभी श्रीराम मंदिर के निर्माण के लिए कानूनी प्रक्रिया को नहीं अपनाया गया। लेकिन भाजपा सरकार ने इस पक्ष पुख्ता सुबूतों के साथ अदालत में रखा, तभी जाकर मंदिर निर्माण का रास्ता बना। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से बुधवार को शिलान्यास रखे जाने के बाद देश के हिदुओं में बेहद खुशी का आलम है।

chat bot
आपका साथी