प्रो. डॉ. एचएस अरोड़ा के सम्मान में करवाया विदाई समारोह

प्रिसिपल बनने पर उनके लिए विदाई समारोह का आयोजन किया गया।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 19 Sep 2020 10:34 PM (IST) Updated:Sun, 20 Sep 2020 05:07 AM (IST)
प्रो. डॉ. एचएस अरोड़ा के सम्मान  में करवाया विदाई समारोह
प्रो. डॉ. एचएस अरोड़ा के सम्मान में करवाया विदाई समारोह

संस, बठिडा : डीएवी कॉलेज के प्रो. डॉ. एचएस अरोड़ा को डीएवी कॉलेज गिदड़वाहा का प्रिसिपल बनने पर उनके लिए विदाई समारोह का आयोजन किया गया। कार्यकारी प्राचार्य प्रो. प्रवीण कुमार गर्ग कहा कि मेहनत कर्तव्य, संयम व मानवता आदि गुणों के कारण ही डॉ. एचएस अरोड़ा का चयन इस जिम्मेदार पद के लिए हुआ है। स्टाफ सचिव डॉ. शीशपाल जिदल ने डॉ. एचएस अरोड़ा की डीएवी कॉलेज बठिडा को दिए गए 18 वर्षीय सेवा का ब्यौरा दिया। डॉ. एचएस अरोड़ा ने विभाग के अध्यक्ष की सारी जिम्मेदारियां प्रो. सतीश ग्रोवर को सौंपी। उन्होंने प्रो. सतीश ग्रोवर को शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि लोकल प्रबंधक कमेटी सदस्य, सहायक संयोजक इग्नू, डीन परीक्षा, समयसारिणी कमेटी, युवा भलाई कमेटी, चीफ संपादक संदीप पत्रिका, एनएसएस संयोजक इत्यादि जिम्मेदार पद संभाले हैं। प्राचार्य और स्टाफ सचिव ने इस आयोजन में डॉ. अरोड़ा व प्रो. सतीश ग्रोवर दोनों को शुभकामनाएं दी।

chat bot
आपका साथी