पैरोल पर आया कैदी नहीं लौटा, मामला दर्ज

केंद्रीय जेल पटियाला से आठ हफ्ते की पैरोल पर आया एक कैदी नहीं लौटा। इसके चलते पटियाला जेल ने मामले की शिकायत बठिडा पुलिस को दी।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 03 Oct 2021 11:10 PM (IST) Updated:Sun, 03 Oct 2021 11:10 PM (IST)
पैरोल पर आया कैदी नहीं लौटा, मामला दर्ज
पैरोल पर आया कैदी नहीं लौटा, मामला दर्ज

जासं, बठिडा : केंद्रीय जेल पटियाला से आठ हफ्ते की पैरोल पर आया एक कैदी नहीं लौटा। इसके चलते पटियाला जेल ने मामले की शिकायत बठिडा पुलिस को दी। थाना सिविल लाइन पुलिस ने जेल सुपरिंटेंडेंट की शिकायत पर आरोपित कैदी पर मामला दर्ज कर लिया है। बठिडा पुलिस को भेजी शिकायत में केंद्रीय जेल पटियाला के सुपरिंटेंडेंट ने बताया कि कैदी कमलजीत सिंह निवासी भाई मतिदास नगर बठिडा पटियाला जेल में बंद था। उसे आठ सप्ताह की पैरोल की छुट्टी पर रिहा किया था, लेकिन पैरोल का समय पूरा होने के बाद वह जेल नहीं लौटा। इसके बाद मामले की जानकारी बठिडा पुलिस को दी। पुलिस ने कैदी कमलजीत सिंह पर मामला दर्ज कर उसकी गिरफ्तारी के लिए प्रयास शुरू कर दिए हैं।

chat bot
आपका साथी