नशा तस्करी में दो महिलाओं सहित चार गिरफ्तार

नशीले पदार्थों की तस्करी के मामले में दो महिलाओं सहित चार लोगों को गिरफ्तार किया जबकि एक महिला फरार है।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 22 Sep 2021 10:48 PM (IST) Updated:Wed, 22 Sep 2021 10:48 PM (IST)
नशा तस्करी में दो महिलाओं सहित चार गिरफ्तार
नशा तस्करी में दो महिलाओं सहित चार गिरफ्तार

जागरण संवाददाता, बठिडा: जिला बठिडा के विभिन्न थानों की पुलिस ने नशीले पदार्थों की तस्करी के मामले में दो महिलाओं सहित चार लोगों को गिरफ्तार किया, जबकि एक महिला फरार है।

थाना दयालपुरा के सहायक थानेदार गोरा सिंह ने गांव कोठागुरु में की गई छापेमारी के दौरान प्रतिबंधित दवा की 2200 गोलियां बरामद कीं, जबकि आरोपित महिला मनजीत कौर फरार हो गई। इसके अलावा थाना फूल के सहायक थानेदार अर्जुन सिंह ने गांव बुर्ज गिल में जसवीर सिंह को काबू कर उसके पास से 40 लीटर लाहन बरामद की। इसी प्रकार थाना तलवंडी साबो के हवलदार भूपेंद्र सिंह ने गांव राइया से हरियाणा मार्का शराब की 11 बोतल के साथ बलजिदर सिंह को गिरफ्तार किया। इसके अलावा थाना संगत के सहायक थानेदार रणजीत सिंह ने गांव दूनेवाला से दो महिलाओं को काबू कर उनके पास से प्रतिबंधित दवा की 5400 गोलियां बरामद कीं। महिलाओं की पहचान श्री मुक्तसर साहिब की सरबजीत कौर व कोटकपूरा की शरणजीत कौर के तौर पर हुई है। मारपीट के मामलों में 22 लोगों पर केस दर्ज जिला बठिडा के विभिन्न थानों की पुलिस ने मारपीट के दो अलग-अलग मामलों में कुल 22 लोगों पर केस दर्ज किए हैं।

बठिडा के थाना थर्मल की पुलिस को दर्ज करवाई शिकायत में गांव बलाहड़ मेहमा के सतनाम सिंह ने बताया कि बस में सवारियों चढ़ाने को लेकर हुए झगड़े में कुछ लोगों द्वारा उसके साथ मारपीट की गई। पुलिस ने शिकायत के आधार पर गांव पिथो करमजीत सिंह के अलावा 15 अज्ञात लोगों पर केस दर्ज किया है। वहीं एक अन्य मामले में थाना कैंट की पुलिस ने दीवार के झगड़े को लेकर क्रास केस दर्ज किया है। इसके तहत बठिडा के गुरछिदर पाल सिंह की शिकायत पर जयपाल शर्मा समेत उसके दोनों लड़कों व एक अज्ञात पर केस दर्ज किया है। वहीं जयपाल शर्मा की पत्नी सुनीता शर्मा के बयानों पर गुरछिदर पाल सिंह व उसकी पत्नी पर केस दर्ज किया है। पुलिस ने आरोपितों की तलाश शुरू कर दी है।

chat bot
आपका साथी