शहर में राम राज लाने के लिए जिम्मेदारी निभाई पुलिस प्रशासन: मनप्रीत बादल

वित्तमंत्री मनप्रीत बादल के नेतृत्व में शुक्रवार को शहर के चुने हुए कांग्रेस के पार्षदों और पुलिस आधिकारियों व थानेदारों की अहम मीटिग हुई।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 16 Jul 2021 10:07 PM (IST) Updated:Fri, 16 Jul 2021 10:07 PM (IST)
शहर में राम राज लाने के लिए जिम्मेदारी निभाई पुलिस प्रशासन: मनप्रीत बादल
शहर में राम राज लाने के लिए जिम्मेदारी निभाई पुलिस प्रशासन: मनप्रीत बादल

जासं, बठिडा: वित्तमंत्री मनप्रीत बादल के नेतृत्व में शुक्रवार को शहर के चुने हुए कांग्रेस के पार्षदों और पुलिस आधिकारियों व थानेदारों की अहम मीटिग हुई। इस दौरान वित्तमंत्री ने पुलिस प्रशासनिक आधिकारियों को हिदायत की कि चुने हुए नुमाइदों की बात सुनकर उनकी समस्याओं को पहल के आधार पर हल करें। उन्होंने यह भी हिदायत की कि जाति और रंजिश की राजनीति को छोड़कर शहर में रामराज लाने के लिए पुलिस प्रशासन तनदेही के साथ जिम्मेदारी निभाए, जिससे शहरनिवासी बिना किसी डर से जिदगी व्यतीत कर सकें।

बैठक दौरान वित्तमंत्री ने पुलिस प्रशासन को आदेश देते हुए कहा कि बठिडा शहर के अंदर हर एक मनुष्य अपने-आप को सुरक्षित महसूस करे। कानून को लेकर किसी भी व्यक्ति को कोई समस्या पेश न आए। इस मौके पर मनप्रीत ने पुलिस प्रशासन को कहा कि हर एक काम को कानून के दायरे में रह कर ही करना यकीनी बनाएं। सत्य को सत्य और झूठ को झूठ कहने साथ सच्ची तस्वीर बनती है। बठिडा शहर में छह महीनों के अंदर-अंदर राम राज लाकर दिखाएं, जिससे हर व्यक्ति अपने-आप को सुरक्षित महसूस करे। कानून के प्रति जिम्मेदार होना हर एक नागरिक और सिपाही का फर्ज है। इसलिए शहर में ऐसा माहौल होना चाहिए कि कोई भी बिना डर के घूम सके।

इस मौके पर मेयर रमन गोयल, सीनियर डिप्टी मेयर अशोक प्रधान, डिप्टी मेयर हरमंदर सिंह सिद्धू, नगर सुधार ट्रस्ट के चेयरमैन केके अग्रवाल, जयजीत जौहल, अरुण वधावन, एसपी जसपाल सिंह, डीएसपी गुरजीत रोमाना, एफएंडसीसी मेंबर प्रवीण गर्ग, बलजिदर ठेकेदार, संदीप गोयल, राजन गर्ग, पवन मानी और समूह पार्षद मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी