पर्यावरण की शुद्धता के लिए पौधे लगाए

केमिस्ट एसोसिएशन रामपुरा फूल की तरफ से पर्यावरण की शुद्धता हेतु वाटर व‌र्क्स पार्क में पौधारोपण किया गया।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 21 Oct 2020 12:04 AM (IST) Updated:Wed, 21 Oct 2020 05:12 AM (IST)
पर्यावरण की शुद्धता के लिए पौधे लगाए
पर्यावरण की शुद्धता के लिए पौधे लगाए

संवाद सूत्र, रामपुरा फूल : केमिस्ट एसोसिएशन रामपुरा फूल की तरफ से पर्यावरण की शुद्धता हेतु वाटर व‌र्क्स पार्क में पौधारोपण किया गया। मार्निग वाकर ग्रुप तथा वातावरण संभाल संस्था के सहयोग आयोजित इस कार्यक्रम के दौरान चकलीसीया के फूलदार पौधे लगाए गए। एसोसिएशन के अध्यक्ष दीपक ढींगरा तथा अजीत अग्रवाल ने बताया कि चकलीसीया के फूल यहां वातावरण को तरोताजा करते हैं वहीं इनकी मनमोहक सुंदरता हर किसी को आकर्षित करती है। इस मौके एसोसिएशन के उपाध्यक्ष कपिल बांसल, सुमन कांसल, सुनील तांगड़ी, पंकज वर्मा, राजेश जिदल, अशोक बांसल, सुरेश कुमार तथा संजीव जेठी आदि उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी