लहूलुहान हालत में मिला व्यक्ति, हालत गंभीर

माडल टाउन फेज-3 में एक व्यक्ति लहूलुहान हालत में पड़ा मिला।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 26 Jul 2021 10:10 PM (IST) Updated:Mon, 26 Jul 2021 10:10 PM (IST)
लहूलुहान हालत में मिला व्यक्ति, हालत गंभीर
लहूलुहान हालत में मिला व्यक्ति, हालत गंभीर

जासं,बठिडा: माडल टाउन फेज-3 में एक व्यक्ति लहूलुहान हालत में पड़ा मिला। नौजवान वेलफेयर सोसायटी के वालंटियर सदस्यों ने सूचना मिलते ही एंबुलेंस की मदद से घायल सिविल अस्पताल पहुंचाया। फिल्हाल घायल व्यक्ति की पहचान नहीं हो सकी है। आशंका जताई जा रही है कि व्यक्ति के साथ गंभीर रूप से मारपीट की गई है। अस्पताल में घायल व्यक्ति की हालत गंभीर बनी हुई है। मारपीट के विभिन्न मामलों में तीन महिलाओं सहित 17 नामजद जिला पुलिस ने मारपीट के विभिन्न तीन मामलों में तीन महिलाओं समेत 17 लोगों पर अलग-अलग थानों में केस दर्ज किया है। हालांकि, तीनों मामलों में मारपीट करने की वजह पुराना झगड़ा है।

पहले मामले में थाना सिविल लाइन पुलिस को शिकायत देकर बेअंत नगर निवासी लवकुश ने बताया कि उनके मोहल्ले के रहने वाले दो भाई मंगल व जोनी ने बीती 23 जुलाई को पांच अज्ञात लोगों को अपने साथ लेकर उसके साथ मारपीट की और उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया और फरार हो गए। दरअसल, कुछ दिन पहले उनके मोहल्ले में एक विवाह समारोह था, जहां पर दोनों भाई शरारत कर रहे थे। उसने रोका तो दोनों उससे रंजिश रखने लगे। इसी कारण उन्होंने मारपीट की।

वहीं दूसरे मामले में थाना फूल पुलिस को शिकायत देकर गांव धींगड़ निवासी प्यारा सिंह ने बताया कि उनके गांव के रहने वाले बूटा सिंह के साथ पुराना विवाद चल रहा है। इसके चलते बीती 24 जुलाई को आरोपित बूटा सिंह ने अपने पिता जरनैल सिंह, चाचा राजपाल सिंह, बहन अमनदीप कौर, मां सिमरजीत कौर व चाची बिदर कौर निवासी गांव धींगड़ के साथ मिलकर उसके साथ मारपीट की और उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया। पुलिस ने एक ही परिवार के छह लोगों पर मामला दर्ज कर अगली कार्रवाई शुरू कर दी है।

इसके अलावा एक अन्य मामले में थाना मौड़ पुलिस के पास गांव रामनगर निवासी अजैब सिंह ने शिकायत दी कि उसका आरोपित काका सिंह, मनप्रीत सिंह, चैनी, सेमी सिंह वासी रामनगर के साथ पुरानी रंजिश को लेकर विवाद चल रहा था। इसी रंजिश में उक्त लोगों ने मिलकर उसके साथ मारपीट की व घायल कर दिया। मामले में पुलिस ने आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए प्रयास शुरू कर दिए हैं।

chat bot
आपका साथी