परमजीत सिंह जौहर बने स्वर्णकार संघ मुक्तसर के जिला प्रधान

बैठक में सर्वसम्मति से परमजीत सिंह जौहर को मुक्तसर का जिला प्रधान बनाया गया।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 07 Apr 2021 09:37 PM (IST) Updated:Wed, 07 Apr 2021 09:37 PM (IST)
परमजीत सिंह जौहर बने स्वर्णकार संघ मुक्तसर के जिला प्रधान
परमजीत सिंह जौहर बने स्वर्णकार संघ मुक्तसर के जिला प्रधान

संस, बठिडा

पंजाब स्वर्णकार संघ के बठिडा स्थित हेड आफिस में आयोजित बैठक में सर्वसम्मति से परमजीत सिंह जौहर को मुक्तसर का जिला प्रधान बनाया गया। वहीं दलजीत सिंह कंडा गोल्डन ज्वैलर्स मुक्तसर को जिला महासचिव तथा कुलवंत सिंह सदियोडा सोनू मोनू ज्वैलर्स गिदड़बाहा को पैटर्न बनाया गया।

इस संबंध में नविनयुक्ति पर समूह स्वर्णकार संघ के पदाधिकारियों ने पंजाब स्वर्णकार संघ का धन्यवाद किया। इस मौके प्रदेश प्रधान करतार सिंह जौडा, राज्य सचिव रजिदर सिंह खुरमी, रणजीत सिंह जौडा, बठिडा जिला प्रधान मनमोहन कुक्कू, महासचिव कुलतार सिंह, उपप्रधान रछपाल सिंह, सिटी प्रधान भोला सिंह, महासचिव रेशम सिंह तथा अन्य समूह मेंबरों ने नविनयुक्त जिला प्रधान, महासचिव तथा जिला संरक्षक को बधाई दी। इस संबंध में प्रदेश प्रधान जौड़ा ने कहा कि प्रदेश महासचिव मुख्तियार सिंह सोनी, प्रदेश कोशाध्यक्ष बलविदर कुमार सराफ, प्रदेश उपप्रधान बलजिदर सिंह कंडा, वरिदर कुमार सोनी, प्रदेश एडवाइजर मनोहर सिंह, प्रदेश सचिव विनोद कुमार लाली तथा और मुख्य मेंबरों के साथ विचार करने के बाद मुक्तसर के सिटी प्रधान भुपिदर सिंह जौहर, मलोट के सिटी प्रधान अवतार सिंह सोनी, बरीवाला के प्रधान हरबंस सिंह, गिदडबाहा के प्रधान बंता सिंह, बहुत समय से तन-मन से मुक्तसर जिला प्रधान की सेवा कर रहे कुलवंत सिंह सदियौडा की सहमति तथा सर्वसम्मति से परमजीत सिंह जौहर को जिला प्रधान तथा दलजीत सिंह कंडा वासी मुक्तसर को जिला महासचिव बना कर हार पहनाए गए तथा नियुक्तिी पत्र दिए गए। करतार सिंह जौड़ा को बुक्के सिरोपे तथा कृपाण भेंट करके विशेष सम्मान देते हुए सभी का धन्यवाद किया गया। नविनयुक्त जिला प्रधान तथा महासचिव ने कहा कि हम तन-मन तथा ईमानदारी के साथ अपनी जिम्मेवारी निभाएंगे तथा पंजाब स्वर्णकार संघ के नियमों की पालना करते हुए जिले के ‌र्स्वणकार, ज्वैलर्स, सोना कारोबारियों के लिए उचित कदम उठाएगें। जौड़ा ने कहा कि पंजाब स्वर्णकार संघ गैरराजनीतिक संस्था है जिसमें अलग-अलग सियासी पार्टियों के तथा अलग-अलग धर्मो के मैंबर है। हर मैंबर के साथ प्यार भरे संबंण बना रखना हमारा फर्ज तथा ड्यूटी बनती है। जौड़ा ने सोना चांदी के कारोबार संबंधी आ रही मुश्किलों पर विचार करते हुए आपसी एकता बनाए रखने के लिए प्रेरित किया।

chat bot
आपका साथी