संकट आने पर भगवान का स्मरण करें: स्वामी कमलानंद

माडल टाउन फेस वन दुर्गा मंदिर में श्री राम कथा का आयोजन किया जा रहा है। इस दौरान हरिद्वार से आए महामंडलेश्वर स्वामी कमलानंद गिरि महाराज ने कहा कि जीवन में जब कभी भी कोई बड़ा संकट आए तो व्यक्ति को भगवान की शरण में जाना चाहिए।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 19 Sep 2021 03:39 PM (IST) Updated:Sun, 19 Sep 2021 03:39 PM (IST)
संकट आने पर भगवान का स्मरण करें:  स्वामी कमलानंद
संकट आने पर भगवान का स्मरण करें: स्वामी कमलानंद

संस, बठिडा : माडल टाउन फेस वन दुर्गा मंदिर में श्री राम कथा का आयोजन किया जा रहा है। इस दौरान हरिद्वार से आए महामंडलेश्वर स्वामी कमलानंद गिरि महाराज ने कहा कि जीवन में जब कभी भी कोई बड़ा संकट आए तो व्यक्ति को भगवान की शरण में जाना चाहिए।

उन्होंने बताया की सच्ची निष्ठा से गुरु की सेवा करने वाले का कोई भी नुकसान नहीं कर सकता। देवताओं की माता अदिति ने तप किया, फलस्वरूप भगवान नारायण ने प्रकट होकर वरदान मांगने के लिए कहा। अदिति ने कहा प्रभु मेरे पुत्र बेघर होकर भटक रहे हैं। कृपा करके उनको अपना पूर्व ठिकाना दिला दीजिए। भगवान ने अदिति को पयोव्रत करने का उपदेश दिया। पयोव्रत के फलस्वरूप भादो महीने के शुक्ल पक्ष की द्वादशी तिथि के दिन ठीक 12 बजे स्वयं नारायण देवताओं की कार्य सिद्धि हेतु माता अदिति के महल में वामन रूप में प्रकट हो गए। महाराज ने बताया कन्हैया का अवतार भी भादों के महीने में हुआ। श्री बलराम जी का अवतार भी भादों में हुआ। भगवान बामन का अवतार भी भादों में हुआ, भगवती राधा रानी का अवतार भी भादों में ही हुआ और सुकदेव स्वामी ने राजा परीक्षित को श्रीमद्भागवत कथा भी भादो के महीने में ही सुनाई। अंत यह भादो का महीना विशेष तौर से शुभ और कल्याणकारी एवं अनेक शक्तियों को प्रकट करने वाला है। महाराज ने उपस्थित जनता को कुछ नित्य के नियम बताए। उन्होंने कहा गो-ग्रास नित्य निकालें, अग्नि में जरूर कुछ न कुछ भोजन बनाकर टुकड़े कर भोग लगाएं। इस दौरान हेमंत गुप्ता, मेघराज सिगला, उम्मेद सिंह, हैप्पी बंसल, हिमांशु गुप्ता, सरदार सुखदेव सिंह, सतीश धींगड़ा, विनोद गिल्होत्रा, विजय गर्ग सहित अनेक श्रद्धालु शामिल हुए।

chat bot
आपका साथी