बठिंडा में 60 विधवाओं व महिलाओं को महीनेभर का राशन दिया

श्री महावीर संकीर्तन मंडल द्वारा हर मास 60 जरूरतमंद विधवाओं व महिलाओं को महीनेभर का राशन दिया जाता है।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 30 Aug 2021 11:44 PM (IST) Updated:Mon, 30 Aug 2021 11:44 PM (IST)
बठिंडा में 60 विधवाओं व महिलाओं को महीनेभर का राशन दिया
बठिंडा में 60 विधवाओं व महिलाओं को महीनेभर का राशन दिया

संस, बठिडा : श्री महावीर संकीर्तन मंडल द्वारा हर मास 60 जरूरतमंद विधवाओं व महिलाओं को महीनेभर का राशन दिया जाता है। इसी कड़ी को जारी रखते हुए इस मास का राशन 29 अगस्त की शाम को प्राचीन श्री संकट मोचन हनुमान मंदिर व चांदी भवन पोस्ट आफिस बाजार बठिडा के प्रांगण में वितरित किया गया। मंडल प्रधान सुरिदर वैद्य की अगुआई में हुए कार्यक्रम में कैलाश गोयल व अरिहंता गोयल मुख्य अतिथि के तौर पर शामिल हुए। इस मौके पर प्रधान सुरिदर वैद्य ने बताया कि यह प्रोग्राम दानी सज्जनों के सहयोग से चल रहा है। मुख्य अतिथि व उपस्थित दानी सज्जनों द्वारा जरूरतमंद विधवाओं व महिलाओं को राशन वितरित किया गया। इस राशन वितरित में मंडल प्रधान सुरिदर वैद्य के अलावा सहारा जन सेवा के प्रधान विजय गोयल, मंडल उपप्रधान एम आर जिदल, मंडल सचिव धर्मेन्द्र काला, प्रवीण गर्ग काका, सुशील जिदल, दीपिदर मिश्रा, पूर्ण चंद सरदाना, मोहन लाल जिदल, अमर नाथ, कमल शुक्ला, कांता सचदेवा, आरती मित्त्ल व अमृत कौर उपस्थित रहे। यह राशन चार्टर्ड अकाउंटेंट कमल सिगला, इतु सिगला, पवन संस, अशोक कुमार ठेकेदार, राकेश कुमार ठेकेदार दिल्ली वाले, बीबी गोयल, अशोक गर्ग मैनेजर, सुभाष गोयल, मोहन लाल गोयल, दीना नाथ, हैप्पी माहेश्वरी, रेखा सिगला, शिप्रा सिगला, डा. घनशाम गर्ग का विशेष सहयोग रहा।

chat bot
आपका साथी