परेशान युवक ने जहर निगलकर दी जान
गांव कोटबख्तु में एक युवक ने जहरीला पदार्थ निगलकर आत्महत्या कर ली है।
संसू, रामामंडी : गांव कोटबख्तु में एक युवक ने जहरीला पदार्थ निगलकर आत्महत्या कर ली है। मृतक संदीप सिंह के पिता सुखदेव सिंह सुक्खा ने रामा पुलिस को बताया कि गांव कोटबख्तू निवासी संदीप सिंह (28) ने हाल ही में गांव के लोगों को विदेश भेजने के उनसे पैसे लिए थे। परंतु वह उन लोगों को विदेश नहीं भेज सका जिसके कारण वह लोग उसे पैसे देने के लिए दबाव बना रहे थे। इसके कारण संदीप सिंह परेशान रहने लगा और शनिवार उसने कुछ जहरीला पदार्थ निगल कर आत्महत्या कर ली। सुखदेव सिंह सुक्खा के ब्यानों के बाद रामा पुलिस ने सात लोगों गुरप्रीत सिंह, जसपाल सिंह, सतपाल सिंह, इंद्रजीत सिंह, बलकरन सिंह, गुरशरण सिंह और सुरिदर सिंह के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी हैं।