आवा बस्ती में घर की छत गिरी, महिला घायल

आवा बस्ती गली नंबर 2 में एक घर की छत गिर गई।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 03 Aug 2020 03:40 PM (IST) Updated:Mon, 03 Aug 2020 11:08 PM (IST)
आवा बस्ती में घर की छत गिरी, महिला घायल
आवा बस्ती में घर की छत गिरी, महिला घायल

जासं, बठिडा : आवा बस्ती गली नंबर 2 में एक घर की छत गिर गई। इससे घर में रह रही एक महिला गंभीर जख्मी हो गई। सूचना सहारा मुख्यालय में मिलने पर सहारा जनसेवा की लाइफ सेविग ब्रिगेड हेल्पलाइन टीम के मणिकरण शर्मा व सरबजीत सिंह घटनास्थल आवा बस्ती पहुंचे। वहां पर एक महिला गंभीर अवस्था में जख्मी पड़ी थी। सहारा टीम ने तुरंत गंभीर अवस्था में जख्मी पड़ी महिला को अस्पताल के आपातकालीन वार्ड में दाखिल करवाया। उसकी पहचान संतोष रानी पत्नी जगदीश कुमार के तौर पर हुई। इसके अलावा मलोट रोड पर एक एक्टिवा सवार को कार सवार ने टक्कर मार दी, जिससे एक्टिवा सवार गंभीर जख्मी हो गया। सूचना सहारा मुख्यालय में मिलने पर सहारा जनसेवा की लाइफ सेविग ब्रिगेड हेल्पलाइन टीम के सरबजीत सिंह घटनास्थल पर पहुंचे। उन्होंने जख्मी एक्टिवा सवार को अस्पताल की आपातकालीन वार्ड में दाखिल करवाया। जिसकी शिनाख्त हीरा लाल पुत्र शाम लाल के तौर पर हुई।

chat bot
आपका साथी