पैरोल पर आए कैदी ने साथियों के साथ किया हमला, सरपंच के भतीजे की मौत

जिले के गाव बाट्ठ में रविवार देर शाम सरपंच और उसके परिवार पर पैरोल पर आए कैदी ने हमला कर दिया।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 05 Jul 2020 09:58 PM (IST) Updated:Sun, 05 Jul 2020 09:58 PM (IST)
पैरोल पर आए कैदी ने साथियों के साथ किया हमला, सरपंच के भतीजे की मौत
पैरोल पर आए कैदी ने साथियों के साथ किया हमला, सरपंच के भतीजे की मौत

जासं, बठिंडा : जिले के गाव बाट्ठ में रविवार देर शाम सरपंच और उसके परिवार पर पैरोल पर आए कैदी अमृतपाल सिंह ने साथियों संग मिलकर हमला कर दिया। इस हमले में सरपंच कुलविंदर सिंह उसकी पत्नी वीरपाल कौर और भतीजा मेहकदीप सिंह गंभीर घायल हो गए। सरपंच के भतीजे सुखराज सिंह की गोली लगने से मौत हो गई। तीनों घायलों को सिविल अस्पताल बठिंडा लाया गया। जहा पर महकदीप सिंह की हालत को देखते हुए उसे फरीदकोट रेफर कर दिया गया। वारदात को अंजाम देने के बाद अभी आरोपित घर के बाहर खड़े होकर हवाई फायर करने के बाद अपनी गाड़ियों में सवार होकर फरार हो गए।

सिविल अस्पताल में दाखिल काग्रेसी सरपंच कुलविंदर सिंह ने बताया कि लॉकडाउन में गांव का ही अमृतपाल सिंह बाहर के लड़कों को गाव में लेकर आता था। इसे ऐसा करने से जब रोका तो वह उसे धमकिया देता था। सरपंच ने आरोप लगाया कि इस बारे में उसने पुलिस को कई बार बताया था, पर उसके खिलाफ पुलिस ने कोई कदम नहीं उठाया। इसी रंजिश में अमृतपाल सिंह ने रविवार शाम को अपने साथियों के साथ मिलकर उनके घर में घुसकर गोलिया चलाईं और तेजधार हथियारों से उनके परिवार पर हमला कर दिया।

सरपंच ने बताया कि इस हमले में उस पर और उसकी पत्नी समेत भतीजे महकदीप पर तेजधार हथियार से हमला कर दिया। सुखराज सिंह के सीने पर गोली मारकर उसकी हत्या कर दी।

सरपंच ने आरोप लगाया कि उसके बड़े भाई भिंदा सिंह पर तीन दिन पहले गाव के ही लोगों ने गोली चला दी थी। लेकिन उस मामले में भी पुलिस ने उनकी कोई सुनवाई नहीं की। इस घटना के बाद सिविल अस्पताल में घायलों का बयान दर्ज करने पहुंचे थाना नथाना के एएसआइ कौर सिंह ने कहा के पुलिस ने घायलों के बयान दर्ज कर आरोपित अमृतपाल सिंह समेत छह लोगों व कुछ अज्ञात आरोपितों पर केस दर्ज कर लिया है।

chat bot
आपका साथी