साइकिल चोर गिरफ्तार, 18 साइकिलों बरामद

लोगों के घरों से महंगे साइकिल चोरी करने वाले एक व्यक्ति को सीआइए वन पुलिस की टीम ने गिरफ्तार किया है।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 14 Jun 2021 11:11 PM (IST) Updated:Mon, 14 Jun 2021 11:11 PM (IST)
साइकिल चोर गिरफ्तार, 18 साइकिलों बरामद
साइकिल चोर गिरफ्तार, 18 साइकिलों बरामद

जासं,बठिडा: लोगों के घरों से महंगे साइकिल चोरी करने वाले एक व्यक्ति को सीआइए वन पुलिस की टीम ने गिरफ्तार किया है। उसके पास से करीब दो लाख की लागत वाले 18 साइकिल बरामद किए हैं। नशे की पूर्ति के लिए वह महंगे साइकिल चोरी करता था। पुलिस ने उसे रिमांड पर लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।

एसएसपी भूपिदर सिंह विर्क ने बताया कि शहर में आए दिन लोगों के घरों से महंगे साइकिल चोरी होने की शिकायतें पुलिस को मिल रही थी। एसपी इन्वेस्टीगेशन बलविदर सिंह रंधावा की निगरानी में एक टीम का गठन किया गया। टीम में डीएसपी परमजीत सिंह व सीआइए वन के इंचार्ज रजिदर कुमार शामिल थे। इंस्पेक्टर रजिदर सिंह ने शहर के विभिन्न इलाकों में हुई चोरी की वारदातों के समय की सीसीटीवी फुटेज हासिल की और आरोपित की पहचान की। जानकारी मिली कि मनप्रीत सिंह उर्फ सिगो वासी संदोहा कई दिन से रामगढ़ भूदड़ जिला बठिडा में आकर रह रहा था। दिन के समय वह लोगों के घरों में सेंधमारी करता था। गेट खुला होने का इंतजार कर मौका मिलते ही साइकिल उठाकर फरार हो जाता था, जिन्हें वह महंगे दामों पर बेच देता था, जिनकी कीमत 10 से 15 हजार रुपये होती थी। वह नशे के लिए यह चोरी करता था। पुलिस ने आरोपित को गिरफ्तार करने के बाद उसकी शिनाख्त पर करीब 18 रेंजर साइकिल बरामद कर लिए हैं जबकि आरोपित ने कई साइकिल लोगों को बेच दिए हैं, जिसकी पड़ताल की जा रही है। उनसे पूछताछ में उनसे कई मामलों का खुलासा होने की संभावना है।

chat bot
आपका साथी