सात अस्पतालों में भी नहीं मिला बेड, बुजुर्ग महिला की मौत

बुधवार शाम परसराम नगर निवासी कोरोना संक्रमित 60 वर्षीय महिला की हालत अत्यंत गंभीर हो गई।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 29 Apr 2021 10:36 PM (IST) Updated:Thu, 29 Apr 2021 10:36 PM (IST)
सात अस्पतालों में भी नहीं मिला बेड, बुजुर्ग महिला की मौत
सात अस्पतालों में भी नहीं मिला बेड, बुजुर्ग महिला की मौत

जागरण संवाददाता, बठिंडा: बुधवार शाम परसराम नगर निवासी कोरोना संक्रमित 60 वर्षीय महिला की हालत अत्यंत गंभीर हो गई। नौजवान सोसायटी के सदस्य महिला को तुरंत सिविल अस्पताल ले गए, लेकिन बेड खाली न होने के कारण वहां से निजी अस्पताल ले गए। एक के बाद एक सात अस्पतालों में बेड न मिलने के कारण स्वजन उसे राजस्थान के बीकानेर ले गए, जहां रात दो बजे महिला की मौत हो गई। मृतकों में छह महिलाएं शामिल वीरवार को हुई मौतों में छह महिलाएं शामिल हैं। निवारण अस्पताल में मौड़ मंडी निवासी व्यक्ति, रामपुरा के गांव बुर्ज निवासी, गोबिद सिंह मेडिकल कालेज में दाखिल गांव जिद्दा निवासी, तलवंडी साबो निवासी 80 वर्षीय व्यक्ति, गोबिद सिंह मेडिकल कालेज में दाखिल बठिडा के गांव महाराज निवासी 60 वर्षीय महिला, बीबी वाला रोड स्थित बडियाल अस्पताल में दाखिल रामपुरा निवासी महिला, सिविल अस्पताल में दाखिल रामपुरा निवासी महिला, सिविल अस्पताल में दाखिल गांव भागू निवासी व्यक्ति, बडियाल अस्पताल में दाखिल गांच सर्जा निवासी व्यक्ति, सिविल अस्पताल में दाखिल अहाता नायजा मोहम्मद निवासी महिला, सिविल अस्पताल में दाखिल रामपुरा निवासी महिला, सिविल अस्पताल में बठिडा के बाबा फरीद नगर निवासी, आदेश अस्पताल में दाखिल नार्थ एस्टेट निवासी, सिविल अस्पताल में दाखिल 55 वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गई। सहारा जनसेवा के अध्यक्ष विजय गोयल ने बताया कोरोना वारियर्स टीम मनी कर्ण, संदीप गिल, टेक चंद, जग्गा, कमल गर्ग, हरबंस सिंह, अर्जुन कुमार, गौरव कुमार, राजेंद्र कुमार, ढींगरा, गौतम गोयल, संदीप गोयल, हर्षित चावला, शिवम राजपूत, पंकज कुमार, मनी वर्मा ने विभिन्न स्थानों पर जाकर 14 कोरोना शवों का अंतिम संस्कार किया।

chat bot
आपका साथी