नवनिर्वाचित पार्षदों ने ली शपथ

बीते फरवरी माह में नगर निगम चुनाव में नए चुने गए पार्षदों को सोमवार को शपथ दिलाई गई।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 12 Apr 2021 09:48 PM (IST) Updated:Mon, 12 Apr 2021 09:48 PM (IST)
नवनिर्वाचित पार्षदों ने ली शपथ
नवनिर्वाचित पार्षदों ने ली शपथ

जागरण संवाददाता, बठिडा: बीते फरवरी माह में नगर निगम चुनाव में नए चुने गए पार्षदों को सोमवार को शपथ दिलाई गई। मिनी सचिवालय के प्रबंधकीय कांप्लेक्स के मीटिग हाल में फरीदकोट मंडल के कमिश्नर रविद्र कुमार कौशिक ने पार्षदों को यह शपथ दिलाई। कमिश्नर कौशिक ने समूह पार्षदों से अपील की कि वे अपनी सेवाएं पूरी तनदेही तथा वफादारी के साथ निभाएं। उनके साथ डीसी बी श्रीनिवासन भी विशेष तौर पर मौजूद थे।

शपथ ग्रहण समारोह के दौरान समूह पार्षदों ने परमात्मा के नाम तथा मर्यादापूर्वक सौगंध उठाते हुए कहा कि वह कानून के आधार पर बनाए हुए भारत के संविधान के हमेशा सच्चे वफादार तथा आज्ञाकार रहेंगे। अपने फर्ज को पूरी तनदेही और वफादारी के साथ निभाएंगे। इस मौके पर वरिष्ठ कांग्रेस नेता जयजीत सिंह जौहल, नगर निगम के निगरान इंजीनियर हरपाल सिंह, सहायक कमिश्नर जनरल कंवलजीत सिंह तथा तहसीलदार सुखबीर सिंह बराड़ भी मौजूद थे। कोविड-19 के कारण शपथ ग्रहण समारोह बहुत ही सादा और कम समय का रखा गया था। पहली बार निगम हाउस पर कांग्रेस की सत्ता

इस बार नगर निगम चुनाव में 43 पार्षद कांग्रेस के चुने गए हैं, जबकि सात पार्षद शिरोमणि अकाली दल के हैं। नगर निगम का कुल 50 सदस्य हाउस है। पहली बार नगर निगम हाउस पर कांग्रेस ने शानदार जीत दर्ज करके कब्जा जमाया है। उधर मेयर चयन की तिथि भी नजदीक आ गई है। 15 अप्रैल को मेयर, सीनियर डिप्टी मेयर व डिप्टी मेयर भी बन जाएंगे। इसकी घोषणा उसी दिन ही नगर निगम के मीटिग हाल में होगी। उधर, वरिष्ठ कांग्रेसी नेता जयजीत सिंह जौहल ने कहा कि मेयर, सीनियर डिप्टी मेयर तथा डिप्टी मेयर का चयन 2022 के चुनाव को ध्यान में रखते हुए लिया जाएगा।

---

chat bot
आपका साथी