अब नगर निगम बदलेगा माडल टाउन फेस-3 की नुहार

माडल टाउन फेज तीन के लोगों को शीघ्र ही टूटी हुई सड़कों सफाई सीवरेज-पानी आदि की बदहाली की समस्याओं से निजात मिलने वाली है।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 31 Jul 2021 10:12 PM (IST) Updated:Sat, 31 Jul 2021 10:12 PM (IST)
अब नगर निगम बदलेगा माडल टाउन फेस-3 की नुहार
अब नगर निगम बदलेगा माडल टाउन फेस-3 की नुहार

सुभाष चंद्र, बठिडा

माडल टाउन फेज तीन के लोगों को शीघ्र ही टूटी हुई सड़कों, सफाई, सीवरेज-पानी आदि की बदहाली की समस्याओं से निजात मिलने वाली है। नगर निगम की ओर से माडल टाउन फेज तीन को पुडा से टेकओवर कर लिया गया है। इसके लिए पुडा ने निगम को करीब साढ़े चार करोड़ रुपये की राशि भी ट्रांसफर कर दी है। निगम की ओर से इलाके की विभिन्न समस्याओं से निजात दिलाने के लिए विकास कार्यों के एस्टीमेट बनाने शुरू कर दिए गए हैं। हालांकि कुछ एस्टीमेट्स को टेकओवर की प्रक्रिया के दौरान पहले ही एफएंडसीसी (फाइनांस एंड कांट्रैक्ट कमेटी) की ओर से पास किया जा चुका है। यह विकास कार्य जल्दी ही शुरू होने जा रहे हैं। एंट्री प्वाइंट से ही शुरू हो जाती हैं टूटी सड़कें, जगह-जगह गंदगी माडल टाउन अब तक पुडा के अधीन था, लेकिन इस समय यह क्षेत्र विभिन्न समस्याओं से जूझ रहा है। क्षेत्र में टूटी हुई सड़कें माडल टाउन फेज थ्री के एंट्री प्वाइंट से ही शुरू हो जाती हैं। सफाई व्यवस्था का बुरा हाल है। गेट के साथ गंदगी दिखाई पड़नी शुरू हो जाती है। पार्कों की हालत बदहाल है। यहां तक कि शहर का विख्यात दादी-पोती पार्क भी इसी क्षेत्र में है, लेकिन इस पार्क में अनेक कार्य होने वाले हैं। एंट्री प्वाइंट पर जलभराव की भी गंभीर समस्या है। अब नगर निगम की ओर से इन समस्याओं से निजात दिलाने की तैयारी कर ली गई है। जल्द ही होंगे ये सुधार - पार्कों की रेनोवेशन व मरम्मत पर 72 लाख रुपये खर्च होंगे।

- पार्किंग की भी रोनेवेशन की जाएगी।

- माडल टाउन फेज तीन में ही स्थित बेअंत नगर में भी 12 नए पार्कों का निर्माण किया जाएगा।

- टूटी हुई सड़कों को जल्द बनाया जाएगा।

- सफाई की बदहाल व्यवस्था को दुरुस्त किया जाएगा।

- सड़कों के इर्द-गिर्द इंटरलाक टाइलें लगेंगी।

- कामर्शियल कांप्लेक्स की हालत सुधारने के लिए 98 लाख रुपये खर्च करने की योजना है। कोट्टस

माडल टाउन फेज तीन को पुडा से टेकओवर कर लिया गया है। जल्द ही इस इलाके में विभिन्न विकास कार्य करवाए जाएंगे। कुछ एस्टीमेट पास किए जा चुके हैं, जबकि कुछ नए एस्टीमेट भी बनाए जा रहे हैं।

बिक्रमजीत सिंह शेरगिर, कमिश्नर, नगर निगम बठिंडा

chat bot
आपका साथी