आज से सफाई सेवक यूनियन के चुनाव के लिए दाखिल होंगे नामांकन पत्र

नगर निगम सफाई कर्मचारी यूनियन के प्रधान पद का चुनाव 2 अक्टूबर को होंगे। इसके तहत चुनाव करवाने के लिए यूनियन की ओर से चुनाव का शेड्यूल तैयार कर दिया है। चुनाव को सुचारु व शांतिमय संपन्न करवाने के लिए कुछ शर्तें रखी गई हैं।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 19 Sep 2021 09:52 PM (IST) Updated:Sun, 19 Sep 2021 09:52 PM (IST)
आज से सफाई सेवक यूनियन के चुनाव के लिए दाखिल होंगे नामांकन पत्र
आज से सफाई सेवक यूनियन के चुनाव के लिए दाखिल होंगे नामांकन पत्र

जासं,बठिडा : नगर निगम सफाई कर्मचारी यूनियन के प्रधान पद का चुनाव 2 अक्टूबर को होंगे। इसके तहत चुनाव करवाने के लिए यूनियन की ओर से चुनाव का शेड्यूल तैयार कर दिया है। चुनाव को सुचारु व शांतिमय संपन्न करवाने के लिए कुछ शर्तें रखी गई हैं। इसके तहत 3000 रुपये सिक्योरिटी फीस निर्धारित की गई है, जोकि मौजूदा चेयरमेन व महासचिव के पास जमा होगी।

चेयरमैन अर्जुन गोहर व महासचिव विक्रम कुमार ने बताया कि चुनाव में भाग लेने के दावेदार 20 से 23 सितंबर सुबह 9.30 से शाम 4.30बजे तक अपने नामांकन व सिक्योरिटी जमा करवाए जा सकेंगे, जबकि 25 सितंबर को सुबह 9.30 से 4.30 बजे तक नाम वापसी ली जा सकेगी। वहीं 26 सितंबर को उम्मीदवारों को चुनाव निशान घोषित होंगे। मतदान 2 अक्टूबर को निगम में सुबह 8 बजे शुरू होंगे, 4 बजे के करीब वोटिग खत्म होने के बाद एक घंटे के अंदर परिणाम घोषित कर दिया गया। यूनियन से जुड़े सफाई कर्मियों में इस चुनाव को लेकर काफी सक्रियता देखने को मिली है।

chat bot
आपका साथी