लुटेरी दुल्हन के खिलाफ कार्रवाई न होने पर दी थाने के घेराव की चेतावनी

शादी करने व रातों-रात जेवरात व नकदी लेकर फरार होने वाली एक अधेड़ उम्र की महिला पुलिस और लोगों के लिए सिरदर्द बनी हुई है।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 07 Dec 2021 03:43 AM (IST) Updated:Tue, 07 Dec 2021 03:43 AM (IST)
लुटेरी दुल्हन के खिलाफ कार्रवाई न होने पर दी थाने के घेराव की चेतावनी
लुटेरी दुल्हन के खिलाफ कार्रवाई न होने पर दी थाने के घेराव की चेतावनी

जासं, बठिडा: बठिडा व आसपास के गांवों में अविवाहित व पैसेवाले लोगों को अपने जाल में फंसाकर उनसे शादी करने व रातों-रात जेवरात व नकदी लेकर फरार होने वाली एक अधेड़ उम्र की महिला पुलिस और लोगों के लिए सिरदर्द बनी हुई है। 50 साल की उम्र वाली इस महिला के खिलाफ प्रभावित लोगों ने कई शिकायतें पुलिस को दी हैं, लेकिन किसी तरह की कानूनी कार्रवाई नहीं की जा रही। महिला चार बार शादी कर लोगों को लूट चुकी है। इसी मामले को लेकर सोमवार को आम आदमी पार्टी के नेताओं ने प्रभावित लोगों के साथ प्रेसवार्ता कर पुलिस को चेतावनी दी कि अगर पुलिस ने सात दिन में महिला के खिलाफ केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार नहीं किया, तो वह पुलिस थाने का घेराव करने के लिए मजबूर होंगे।

आप के किसान विग के जिला प्रधान जतिदर सिंह भल्ला के साथ मौजूद पीड़ित नौजवान काला सिंह निवासी बुर्ज हरी जिला मानसा, महिदर सिंह निवासी मौड़ मंडी और बलविदर सिंह निवासी भोगाल फाजिल्का ने बताया कि जिला श्री मुक्तसर के शहर मलौट की रहने वाली 50 साल की महिला पिछले तीन साल में करीब चार लोगों के साथ शादी कर ठगी कर चुकी है। उक्त महिला के साथ बकायदा एक गिरोह काम कर रहा है, जो पहले अविवाहित या फिर तलाकशुदा युवकों की तलाश करता है। महिला उन्हें अपने चुंगल में फंसाकर शादी कर लेती है। शादी के बाद पांच से 10 दिन घर में रहकर पूरा भेद हासिल कर लेती है व मौका मिलते ही घर से नकदी व कीमती गहने व सामान लेकर फरार हो जाती है।

पीड़ितों ने जिला पुलिस के पास दो बार लिखित शिकायत दी, लेकिन पुलिस ने आज तक आरोपित महिला के खिलाफ मामला तक दर्ज नहीं किया। वहीं आप नेता भल्ला ने बताया कि वह पिछले दो साल से उक्त महिला के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर पुलिस अधिकारियों के चक्कर काट रहे हैं, लेकिन पीड़ित परिवारों को इंसाफ नहीं मिला। उक्त महिला अपने साथियों से धमकियां दिला रही है। यहीं नहीं उक्त महिला ने एक पीड़ित काला सिंह पर मुक्तसर जिले में खर्च का केस तक कर दिया है। भल्ला ने कहा कि अगर पुलिस ने महिला के खिलाफ केस दर्ज कर उसे सात दिनों में गिरफ्तार नहीं किया तो वह मौड़ थाना पुलिस के बाहर अनिश्चतकाल के लिए धरना लगाने पर मजबूर होंगे।

chat bot
आपका साथी