मिशन शत प्रतिशत के लिए किया प्रेरित

जिला शिक्षा अधिकारी इकबाल सिंह बुट्टर ने रिबन काटकर दाखिल मुहिम की शुरूआत की।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 30 Mar 2021 10:19 PM (IST) Updated:Tue, 30 Mar 2021 10:19 PM (IST)
मिशन शत प्रतिशत के लिए किया प्रेरित
मिशन शत प्रतिशत के लिए किया प्रेरित

संस, बठिडा: चक्क रुलदू सिंह वाला के सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल में जिला शिक्षा अधिकारी इकबाल सिंह बुट्टर ने रिबन काटकर दाखिल मुहिम की शुरूआत की। इस दौरान इकबाल सिंह ने स्कूल के प्रिसिपल व स्टाफ को मिशन शत प्रतिशत के अधिक से अधिक स्कूलों में दाखिला करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि गुरुद्वारा, मंदिरों धार्मिक संस्थाओं की मदद से अउंसमेंट करवाई जाए। इस दौरान ब्लाक नोडल अधिकारी कर्मजीत सिंह, प्रिसिपल पथराला स्कूल महेश कुमार, चक रुलदू सिंह वाला सरकारी स्कूल के प्रिसिपल डा. गुरदीप सिंह, एसएमसी चेयरमैन कश्मीर सिंह, एमएमसी मेंबर जगमीत सिंह, राजरानी व गुरजंट सिंह भी शामिल हुए।

सरकारी स्कूलों में दाखिला मुहिम शुरू एक अप्रैल से नया सेशन शुरू होने जा रहा है। ऐसे में शिक्षा विभाग ने सरकारी स्कूलों में 100 फीसद दाखिला मिशन के तहत कई तरह के प्रयास किए जा रहे हैं।

लोगों का सरकारी स्कूलों के प्रति रूची बढ़ाने के स्कूलों को स्मार्ट बनाया जा रहा है, वहीं प्राइवेट स्कूलों की तर्ज पर सरकारी स्कूलों में अन्य सुविधा व खेल गतिविधियां भी करवाई जा रही है। इतना ही नहीं शिक्षा विभाग ने इस बार सरकारी स्कूलों की पूरी जानकारी देने के लिए डोर टू डोर लोगों को जागरूक किया जा रहा है। इसके अलावा धार्मिक स्थलों से घोषणाएं भी करवाई जा रही हैं ताकि लोगों को सरकारी स्कूलों की उपलब्धियों के बारे में जानकारी हो सके। सोशल मीडिया के जरिए भी जागरूकता फैलाई जा रही है। जिसमें स्कूलों द्वारा अपने स्कूलों की फोटोज और स्कूलों में करवाए गए वर्क के बारे में जानकारी दी जा रही है। सरकारी स्कूलों में एडमिशन के लिए एडमिशन सप्ताह की शुरुआत हो चुकी है। जिले की विभिन्न संस्थाओं मंदिरों गुरुद्वारों में अनाउंसमेंट कर अध्यापकों को एडमिशन बढ़ाने के लिए लगातार प्रेरित किया जा रहा है ताकि 2020-21 सेशन की तरह ही इस सेशन में भी एडमिशन बढ़ चुके। इसके अलावा गूगल फा‌र्म्स भी जारी किए गए हैं। जिससे कि घर बैठे भी विद्यार्थी व अभिभावक आनलाइन अप्लाई कर सकें। इस बार भी हमें 250-300 नए बच्चे स्कूल में एडमिट होने की उम्मीद है। इसके अलावा अध्यापकों की भी ड्यूटी लगाई गई है जो गांव के लोगों को जागरुक कर हमारे स्कूल में बच्चों की एडमिशन करने के लिए प्रेरित कर रहे हैं।

chat bot
आपका साथी