मोहन लाल शर्मा को बीजेपी किसान मोर्चा का प्रदेश कमेटी मेंबर नियुक्त किया

2020 के विधानसभा चुनावों की तैयारियों के मद्दनेजर भाजपा की तरफ से गांवों और शहरों में नियुक्तियां की जा रही हैं।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 10 Jul 2021 05:53 PM (IST) Updated:Sat, 10 Jul 2021 05:53 PM (IST)
मोहन लाल शर्मा को बीजेपी किसान मोर्चा का प्रदेश कमेटी मेंबर नियुक्त किया
मोहन लाल शर्मा को बीजेपी किसान मोर्चा का प्रदेश कमेटी मेंबर नियुक्त किया

संवाद सूत्र, तलवंडी साबो : 2020 के विधानसभा चुनावों की तैयारियों के मद्दनेजर भाजपा की तरफ से गांवों और शहरों में नियुक्तियां की जा रही हैं। इसके तहत तलवंडी साबो में मोहन लाल शर्मा को बीजेपी किसान मोर्चा का प्रदेश कमेटी मेंबर नियुक्त किया गया। इस मौके पर बीजेपी किसान मोर्चा के प्रदेश सह इंचार्ज गुरविदर भगता विशेष तौर पर मौजूद रहे। नियुक्ति से पहले मोहन लाल शर्मा के ग्रह में एक मीटिग की गई जिसमें केंद्र सरकार की तरफ से पंजाब के विकास के लिए किए गए कार्यों के बारे में जानकारी दी गई। मोहन लाल शर्मा ने नियुक्ति पर पार्टी का धन्यवाद करते हुए विश्वास दिलवाया कि वह पार्टी के लिए दिन-रात एक कर देंगे। इस मौके पर सुखविदर सिंह, निर्मल सिंह आदि को भाजपा में शामिल किया गया। इस अवसर पर अमरजीत गिरी, राहुल भंडारी, राजकुमार भगता, जगजीत सिंह, हरप्रीत सिंह, लालजीत सिंह, तरसेम सिंह आदि हाजिर थे।

chat bot
आपका साथी