लेहरा मोहब्बत में नाबालिग का शव, हत्या का आरोप

एक खेतों से वीरवार सुबह एक 15 वर्षीय लड़की का शव संदिग्ध हालातों में बरामद हुआ हैं।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 24 Sep 2020 10:24 PM (IST) Updated:Thu, 24 Sep 2020 10:24 PM (IST)
लेहरा मोहब्बत में नाबालिग का शव, हत्या का आरोप
लेहरा मोहब्बत में नाबालिग का शव, हत्या का आरोप

संवाद सूत्र, लहरा मोहब्बत : जिले के गांव लहरा मोहब्बत में स्थित एक खेतों से वीरवार सुबह एक 15 वर्षीय लड़की का शव संदिग्ध हालातों में बरामद हुआ हैं। परिजनों ने लड़की युवती की हत्या कर उसे खुदकुशी का रूप देने का आरोप लगाया है। परिजनों ने गांव के रहने वाले एक युवक पर उनकी बेटी की हत्या करने के आरोप लगाए है। भुच्चो पुलिस चौकी पुलिस ने मृतक लड़की के पिता के बयानों पर एक युवक पर हत्या का मामला दर्ज किया। पुलिस का कहना है कि लड़की की मौत कैसे हुई है, इसका पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही पता चलेगा। जिस युवक के खिलाफ मामला दर्ज हुआ है, वह भी रामपुरा के सिविल अस्पताल में भर्ती है। डॉक्टर से उसका फिटनेस सर्टिफिकेट लेने के बाद उसकी गिरफ्तारी कर पूछताछ की जाएगी।

भुच्चो पुलिस चौकी के इंचार्ज कृष्ण सिंह ने बताया कि वीरवार सुबह पुलिस को सूचना मिली कि गांव भूंदड़ को जाने वाले रास्ते में स्थित किसान निरंजन सिंह के खेतों से एक 15 वर्षीय लड़की का शव मिला है। उसकी पहचान सुमन कौर पुत्री गुरजीत सिंह निवासी लहरा मोहब्बत के तौर पर हुई। गांव के सरकारी स्कूल की नौवीं कक्षा की छात्रा हैं।

लड़की के पिता गुरजीत सिंह ने पुलिस को दिए बयानों में बताया कि वीरवार सुबह पता लगा कि उनकी बेटी घर से गायब हैं। तलाश करने पर उसका शव खेतों में बरामद हुआ। उन्होंने बताया कि घटनास्थल पर नाबालिग लड़का मौजूद था। जिसने उनकी बेटी की हत्या की और उसे खुदकुशी का रूप देने का प्रयास किया। इतना ही नहीं उक्त युवक ने खुद भी आत्महत्या करने का नाटक रचा। इसके दोस्त पहला उसको गांव के डॉक्टर के पास ले गए और फिर उसको आदेश अस्पताल में दाखिल करवाया गया। उन्होंने आरोप लगाया कि उनकी बेटी की हत्या हुई हैं। परिवार के सदस्यों ने लड़के पर दुष्कर्म के उपरांत कत्ल का आरोप । चौकी इंचार्ज कृष्ण सिंह से मिली जानकारी अनुसार परिवार मेंबरों के ब्यान पर 302 के तहत कत्ल का मामला दर्ज कर जांच की जा रही हैं।

chat bot
आपका साथी