धान की खरीद जारी रखने के लिए डीसी से मिले

आम आदमी पार्टी किसान विग के जिला प्रधान व पार्टी के स्पोक्समैन एडवोकेट नवदीप सिंह जीदा की अगुआई में डीसी अरविद पाल सिंह संधू से मुलाकात की गई।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 11 Nov 2021 08:41 PM (IST) Updated:Thu, 11 Nov 2021 08:41 PM (IST)
धान की खरीद जारी रखने के लिए डीसी से मिले
धान की खरीद जारी रखने के लिए डीसी से मिले

जागरण संवाददाता, बठिडा: 12 नवंबर से धान की फसल की खरीद बंद करने के आदेशों पर फिर से विचार करने के लिए आम आदमी पार्टी किसान विग के जिला प्रधान व पार्टी के स्पोक्समैन एडवोकेट नवदीप सिंह जीदा की अगुआई में डीसी अरविद पाल सिंह संधू से मुलाकात की गई। इस दौरान जीदा ने कहा कि अभी करीब 20 फीसद धान की फसल किसानों के खेतों, घरों व अन्य जगहों पर बिकने के लिए पड़ी है, जिसको देखते हुए खरीद को 10 दिन ओर बढ़ाया जाए। इस पर डीसी संधू ने मुख्य खेतीबाड़ी अफसर को धान की विस्तृत रिपोर्ट पेश करने के आदेश दिए। विधायक रूबी से नाराज लोगों ने बांटे लड्डू आम आदमी पार्टी (आप) की विधायक रुपिदर कौर रूबी के कांग्रेस में शामिल होने के बाद संगत मंडी में रूबी से नाराज पक्ष के लोगों ने लड्डू बांटे।

इस दौरान नौजवान स्पो‌र्ट्स आर्गनाइजेशन के जिला प्रधान जसविदर सिंह शिदा ने कहा कि बठिडा देहाती हलके से लोगों ने 2017 के विधानसभा चुनावों में रूबी को भारी बहुमत से जिताया था। मगर कांग्रेस पार्टी में शामिल होकर रूबी ने अपनी पार्टी में हलके के लोगों के साथ धोखा किया है। विधायक बनने के बाद रूबी ने कभी भी लोगों की मुश्किलों को जानना जरूरी नहीं समझा। इस कारण जीत दिलाने वाले व्यक्ति रूबी से काफी नाराज हैं। रूबी अपने निजी फायदों के लिए कांग्रेस पार्टी में शामिल हुई हैं। उन्होंने विधायक रूबी को चैलेंज करते हुए कहा कि वह आने वाले विधानसभा चुनावों में बठिडा देहाती से चुनाव लड़ीं तो उनको सबक सिखाया जाएगा। इस दौरान तरसेम सिंह पथराला ने कहा कि पांच साल पहले रूबी की जीत पर लड्डू बांटे गए थे तो अब उनके पार्टी छोड़ने की खुशी में लड्डू बांटे गए हैं। इस मौके पर चरणजीत सिंह, करतार सिंह, दलजीत सिंह, परमजीत सिंह मनजीत सिंह आदि उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी