भाजपा के साथ नहीं जाएंगे: परमिदर ढींडसा

सभी लोगों को केंद्र सरकार की ओर से लागू किए कृषि कानूनों के खिलाफ एकजुटता दिखानी चाहिए।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 22 Oct 2020 11:47 PM (IST) Updated:Thu, 22 Oct 2020 11:47 PM (IST)
भाजपा के साथ नहीं जाएंगे: परमिदर ढींडसा
भाजपा के साथ नहीं जाएंगे: परमिदर ढींडसा

जागरण संवाददाता, बठिडा : शिअद (डेमोक्रेटिक) के वरिष्ठ नेता व पूर्व वित्तमंत्री परमिदर सिंह ढींडसा ने कहा कि सभी लोगों को केंद्र सरकार की ओर से लागू किए कृषि कानूनों के खिलाफ एकजुटता दिखानी चाहिए। पंजाब विधानसभा में जो इन कानूनों को रद किया गया उससे अच्छा संदेश गया है। परमिदर ने यह भी कहा कि उन्होंने पंजाब विधानसभा में राज्य सरकार से एक अलग बिल लाने की मांग भी की थी। ताकि उस कानून को पंजाब में लागू किया जा सके। ढींडसा यहां पर पत्रकारों के साथ बातचीत कर रहे थे। वह यहां एक भोग कार्यक्रम में शामिल होने के लिए पहुंचे थे।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार चुनाव में किए गए लोगों से वादों के कारण सत्ता में आई है। लेकिन सत्ता में आने के बाद लोगों से किया एक भी वादा पूरा नहीं किया। उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि जब मुख्यमंत्री अपने घर से ही नहीं निकलेगा तो जनता का क्या हाल होगा। इसका अनुमान लगाया जा सकता है। ढींडसा ने कहा कि वह एसजीपीसी के चुनाव में अपने नुमाइंदे उतारेंगे, लेकिन जो भी चुनाव लड़ेगा उसे सियासी पद नहीं दिया जाएगा। थर्मल प्लांट के मामले में उन्होंने कहा कि वह इसे बंद करने के खिलाफ नहीं है। लेकिन जिनका इससे रोजगार चलता है उन्हें तो एडजस्ट करना चाहिए। उन्होंने कहा कि थर्मल प्लांट के नवीनीकरण पर करोड़ों रुपये खर्च करने वालों के खिलाफ भी कार्रवाई की जानी चाहिए। उन्होंने कहा कि शिअद डेमोक्रेटिक अकाली सिद्धांतों पर पहरा देगी। उन्होंने यह भी कहा कि उनकी पार्टी भाजपा के साथ नहीं जाएगी। भाजपा उनकी दुश्मन नंबर एक पार्टी है। उनका भाजपा के साथ कोई सरोकार नहीं है।

chat bot
आपका साथी