मौड़ मंडी से जगमीत सिंह बराड़ व तलवंडी साबो से जीत मोहिदर सिद्धू शिअद प्रत्याशी

शिरोमणि अकाली दल (शिअद) की ओर से द्वारा बठिडा जिले से दो अन्य प्रत्याशियों के नामों की घोषणा कर दी गई है।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 02 Sep 2021 05:57 AM (IST) Updated:Thu, 02 Sep 2021 05:57 AM (IST)
मौड़ मंडी से जगमीत सिंह बराड़ व तलवंडी साबो से जीत मोहिदर सिद्धू शिअद प्रत्याशी
मौड़ मंडी से जगमीत सिंह बराड़ व तलवंडी साबो से जीत मोहिदर सिद्धू शिअद प्रत्याशी

गुरप्रेम लहरी बठिडा

शिरोमणि अकाली दल (शिअद) की ओर से द्वारा बठिडा जिले से दो अन्य प्रत्याशियों के नामों की घोषणा कर दी गई है। तलवंडी साबो विधानसभा हलके से पूर्व विधायक जीत महिदर सिंह सिद्धू व मौड़ मंडी विधानसभा हलके से जगमीत सिंह बराड़ को उम्मीदवार घोषित किया गया है। हालांकि मौड़ मंडी हलके में इससे विवाद पैदा हो गया है, क्योंकि इस हलके से पूर्व मंत्री सिकंदर सिंह मलूका अपनी दावेदारी जता रहे थे। दो दिन पहले उन्होंने मौड़ मंडी हलके में शक्ति प्रदर्शन भी किया था। इसके बावजूद शिअद द्वारा उनके नाम की घोषणा के बजाय जगमीत सिंह बराड़ को उम्मीदवार घोषित किया गया है।

शिअद प्रधान सुखबीर सिंह बादल द्वारा इससे पहले रामपुरा हलके से पूर्व मंत्री सिकंदर सिंह मलूका के नाम की घोषणा की जा चुकी है, लेकिन सिकंदर सिंह मलूका ने रामपुरा हलके से चुनाव लड़ने से साफ इंकार कर दिया था। उनका तर्क था कि रामपुरा हलके में उनका बेटा गुरप्रीत सिंह मलूका काम कर रहा है, जबकि मौड़ मंडी हलके में वह पिछले डेढ़ साल से लगे हुए हैं। उन्होंने रूठे हुए अकाली वर्करों व नेताओं को मना कर पार्टी के साथ दोबारा से जोड़ा है। इसलिए अगर वह चुनाव लड़ेंगे तो मौड़ मंडी से ही लड़ेंगे नहीं तो चुनाव नहीं लड़ेंगे। पार्टी और कोई भी सेवा करने को कहेगी तो वह करने को तैयार होंगे, लेकिन रामपुरा से उनका बेटा ही चुनाव लड़ेगा। मलूका की टिकट कटने से बदलेंगे राजनीतिक समीकरण

मौड़ मंडी हलके से पूर्व मंत्री सिकंदर सिंह मलूका की टिकट काट कर जगमीत सिंह बराड़ को देने से राजनीतिक समीकरण बदलेंगे, क्योंकि जगमीत सिंह बराड़ इस हलके के लिए नए हैं और इस हलके के लोग बराड़ के लिए नए हैं। ऐसे में आने वाले दिनों में काफी हेर-फेर हो सकती है। ऊधर रामपुरा फूल हलके से शिअद प्रधान सुखबीर सिंह बादल द्वारा सिकंदर सिंह मलूका की टिकट अनांउस की गई है लेकिन मलूका ने स्पष्ट कर दिया है कि वह इस बार चुनाव नहीं लड़ेंगे। बल्कि उनका बेटा गुरप्रीत सिंह मलूका ही इस हलके से चुनाव लड़ेगा। ऐसे बने हालातों के कारण जिले में राजनीतिक मुद्दा गर्माया हुआ है। चार बार लगातार जीत चुके हैं जीत महिदर सिंह सिद्धू तलवंडी साबो से शिअद द्वारा जीत महिदर सिंह सिद्धू को उम्मीदवार घोषित कर दिया गया है। हालांकि पहले ही प्रेस कानफ्रेंस में सुखबीर सिंह बादल ने उनके नाम पर मुहर लगा दी थी। जीत महिदर सिद्धू इस हलके से लगातार चार बार चुनाव जीत चुके हैं। हालांकि पिछले विधानसभा चुनावों में वह आम आदमी पार्टी की प्रो.बलजिदर कौर से चुनाव हार गए थे, लेकिन फिर भी हलके में उनका काफी असर रसूख है। तलवंडी साबो में कुल वोटर एक लाख 52 हजार 745 हैं जबकि पुरुष 81933 पुरुष वोटर हैं जबकि 70811 व एक थर्ड जैंडर वोटर हैं। दो बार सांसद रह चुके हैं जगमीत सिंह बराड़

जगमीत सिंह बराड़ 1992 व 1999 में दो बार कांग्रेस की टिकट से चुनाव जीत कर फरीदकोट से सांसद रह चुके हैं और अच्छे वक्ताओं में शामिल हैं। हालांकि मौड़ मंडी हलके से लिए वह बिलकुल नया चेहरा हैं। मौड़ मंडी हलके में एक लाख 64 हजार 168 कुल वोटर हैं जबकि पुरुष 87490 और 76673 महिला हैं जबकि तीन थर्ड जैंडर वोटर हैं।

chat bot
आपका साथी