संस्थाओं को मुहैया करवाए जा रहे हैं मास्क व सैनिटाइजर

जिले में बढ़ रहे कोरोना केसों को रोकने के लिए काम कर रही शहर की समाजसेवी संस्थाओं की मदद के लिए भी अब लोग आने लगे हैं।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 07 May 2021 04:41 PM (IST) Updated:Fri, 07 May 2021 04:41 PM (IST)
संस्थाओं को मुहैया करवाए जा रहे हैं मास्क व सैनिटाइजर
संस्थाओं को मुहैया करवाए जा रहे हैं मास्क व सैनिटाइजर

जागरण संवाददाता, बठिडा : जिले में बढ़ रहे कोरोना केसों को रोकने के लिए काम कर रही शहर की समाजसेवी संस्थाओं की मदद के लिए भी अब लोग आने लगे हैं। इसके तहत सोसायटियों को मास्क व सैनिटाइजर भेंट किए जा रहे हैं। समाजसेवी संस्था श्री गणेश वेलफेयर सोसायटी को 500 मास्क व सैनिटाइजर दिए गए। संस्था के प्रधान आशीष बांसल ने बताया कि ग्रीन सिटी निवासी मोहित गुप्ता ने अपने दोस्तों के साथ मिलकर संस्था के वालंटियर की सुरक्षा के लिए 500 मास्क व सैनिटाइजर उपलब्ध करवाए। इस सेवा के लिए संस्था सदस्य राकेश मंगला, मुकेश सिगला ने दानी सज्जनों का आभार जताया। संस्था सदस्य राकेश मंगला, मुकेश सिगला, ग्रीन सिटी निवासी जतीन गर्ग, सुमित गुप्ता, पंकज गोयल, सुशील बांसल, धीरज गुप्ता आदि उपस्थित रहे।

इसके अलावा समाजसेवी संस्था आसरा वेलफेयर सोसायटी की सेवाओं से प्रभावित होकर स्टेट बैंक आफ इंडिया के क्षेत्रीय कार्यालय-6 ने संस्था को 20 लीटर सैनिटाइजर, 1000 ग्लब्स, 5 पीपीई किट्स संस्था को रीजनल मैनेजर उग्गर सेन गुप्ता, मैनेजर एचआर अनिरुद्धा सरकार की ओर से भेंट किए गए। इस मौके पर बैंक के डिप्टी महासचिव गुलशन ओबराय के अलावा संस्था संस्थापक रमेश मेहता, सदस्य बालकृष्ण गर्ग, सुरेश गोयल मंगी, चेतन कुमार आदि उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी